सतना,अंबिका केशरी। रेलवे के पुराने आयल डिपो परिसर में बुधवार की सुबह चिल्ला के पेड़ पर एक युवक का शव फांसी के फंदे में लटकता मिला। मृतक की शिनाख्त संजय चौहान पिता उजागर लाल चौहान 26 वर्ष निवासी रामनगर जिला पन्ना के रूप में हुई है। जीआरपी मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 10 बजे कुछ लोगों ने स्टेशन रोड स्थित रेलवे के पुराने आयल डिपो परिसर में पेड़ पर युवक का शव लटकता देखा। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची। मृतक संजय की पैंट की जेब में रखा मोबाइल लगातार बज रहा था। पुलिस ने शव फंदे से नीचे उतार कर छानबीन की तो उसकी शिनाख्त हो गई। मृतक संजय रेलवे में ही वेंडर का काम करता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। फिलहाल जीआरपी मामले की जांच कर रही है।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

तेलंगाना सरकार अल्पसंख्यकों के उत्थान को दे रही प्राथमिकता: उपमुख्यमंत्री

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: आरोपी फूल सिंह बोला-मैं नाबालिग हूं, मकोका कोर्ट ने दिए जांच के आदेश

पहला टेस्ट: टेलर-बेनेट की शतकीय पारी के साथ जिम्बाब्वे ने बनाए 504 रन, अफगानिस्तान की सधी शुरुआत

सोमनाथ मंदिर के आसपास मांसाहारी भोजन पर प्रतिबंध में हस्तक्षेप से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

ट्राई ने टेलीकॉम सेक्टर में इंटरकनेक्शन फ्रेमवर्क को मजबूत करने के लिए नए नियम जारी किए, 2027 से होंगे लागू

मानसिक स्वास्थ्य से उबर रहे मरीजों के 35,000 दीये बेचने में आगे आए गुजरात के उपमुख्यमंत्री

तेलंगाना कांग्रेस नेता ने गृह मंत्री शाह पर सूखा राहत सहायता न देने का आरोप लगाया

मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से, राज्यपाल की मंजूरी के बाद अधिसूचना जारी; अनुपूरक बजट और अहम संशोधन विधेयक होंगे पेश

दीपावली के दिन दिल्ली मेट्रो की आखिरी ट्रेन सेवा रात 10 बजे शुरू होगी






