छतरपुर संजय अवस्थी। छतरपुर में प्रस्तावित दामोदर यादव की सभा को लेकर विरोध शुरू हो गया है। सभा रोकने की मांग को लेकर आज कलेक्टर कार्यालय में एक आवेदन सौंपा गया।
आवेदन देते हुए विनोद मिश्रा ने बताया कि दामोदर यादव की सभा से शहर का माहौल खराब हो सकता है। उन्होंने आशंका जताई कि सभा के दौरान दामोदर यादव द्वारा आपत्तिजनक या गलत टिप्पणी की जा सकती है, जिससे सामाजिक तनाव पैदा होने की संभावना है।
विनोद मिश्रा ने कहा कि इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने आज हिंदू समाज के लोगों के साथ मिलकर छतरपुर कलेक्टर कार्यालय में आवेदन दिया है और प्रशासन से मांग की है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उक्त सभा की अनुमति न दी जाए।
फिलहाल प्रशासन की ओर से आवेदन पर विचार करने की बात कही गई है।

