Wednesday, February 4, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशमैहरमैहर में NH 30 पर शराबियों का तांडव स्लीपर बस पर पथराव 45 यात्रियों

मैहर में NH 30 पर शराबियों का तांडव स्लीपर बस पर पथराव 45 यात्रियों

Post Media
News Logo
Peptech Time
29 जनवरी 2026, 09:49 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

मैहर| मध्य प्रदेश के मैहर जिले में NH 30 पर बुधवार देर रात शराबियों के उत्पात ने यात्रियों की जान खतरे में डाल दी। ओढ़की टोल प्लाजा के पास विजयंत ट्रेवल्स की स्लीपर बस को बीच हाईवे पर रोककर पथराव किया गया। इस दौरान बस में सवार करीब 45 यात्री दहशत में अपनी सीटों पर दुबक गए।


जानकारी के अनुसार, बिना नंबर की पल्सर बाइक पर सवार दो युवक ओढ़की टोल प्लाजा के लेन नंबर 7 में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे थे। टोल कर्मियों द्वारा रोके जाने पर युवकों ने गाली गलौच शुरू कर दी। इसी दौरान मऊगंज से नागपुर जा रही बस वहां पहुंची। टोल कर्मियों के हस्तक्षेप के बाद युवक वहां से हटे, लेकिन उन्होंने बस का पीछा करना शुरू कर दिया।


कुछ दूरी पर ग्राम पड़हा पेट्रोल पंप के पास करीब पांच युवकों ने बस को रुकवाया और सड़क पर पड़े बड़े पत्थरों से बस पर हमला कर दिया। पथराव में बस का अगला कांच पूरी तरह टूट गया और कांच के टुकड़े यात्रियों तक जा पहुंचे। इस दौरान परिचालक की आंख में चोट आई, जबकि चालक के सिर पर पत्थर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


हमलावर बस के अंदर घुस आए और चालक, परिचालक व हेल्पर के साथ बेरहमी से मारपीट की। घटना की सूचना मिलते ही अमरपाटन थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को सिविल अस्पताल अमरपाटन में भर्ती कराया गया और बस चालक की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया।


पुलिस मोबाइल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। बताया जा रहा है कि भागते समय कुछ आरोपी अमरपाटन सतना रोड पर सड़क हादसे में घायल हो गए, जिन्हें सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक चालक और परिचालक की व्यवस्था कर रात करीब 12 बजे बस को नागपुर के लिए रवाना किया गया।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)