नई दिल्ली। एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलर करिस इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली पहुंचे हैं। युवा और खेल मंत्री रक्षा खडसे ने एयरपोर्ट पर एस्टोनियाई राष्ट्रपति का स्वागत किया। विदेश मंत्रालय ने ये जानकारी दी।
एमईए की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा गया, "एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलर कैरिस इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचे। एयरपोर्ट पर यूथ अफेयर्स और स्पोर्ट्स मिनिस्टर रक्षा खडसे ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरे से इंडिया-एस्टोनिया के पुराने रिश्ते और मजबूत होंगे।"
रक्षा खडसे ने एस्टोनियाई राष्ट्रपति के स्वागत को लेकर एक्स पर लिखा, "इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट के लिए भारत आने पर एस्टोनिया गणराज्य के राष्ट्रपति अलार करिस का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उनका दौरा डिजिटल गवर्नेंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनोवेशन से होने वाली ग्रोथ के क्षेत्र में भारत और एस्टोनिया के बीच बढ़ती साझेदारी को दिखाता है।"
बता दें, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी को भारत-एआई इम्पैक्ट समिट और भारत एक्सपो समिट का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने लिखा, "भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन किया। नवाचारों, शोधकर्ताओं और तकनीक के शौकीनों के बीच होने से एआई, इंडियन टैलेंट और इनोवेशन की जबरदस्त क्षमता की झलक मिलती है। हम सब मिलकर न सिर्फ भारत के लिए बल्कि दुनिया के लिए भी समाधान बनाएंगे!"
दूसरी ओर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी मुंबई पहुंच चुके हैं और 19 फरवरी को इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। भारत रवाना होने से पहले फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने एक्स पर लिखा था, "भारत के रास्ते में! हमारी रणनीतिक साझेदारी को और आगे ले जाने के लिए मुंबई से नई दिल्ली तक तीन दिन। मेरे साथ हैं बिजनेस लीडर्स और आर्थिक, औद्योगिक, सांस्कृतिक और डिजिटल योद्धा जो भारत और फ्रांस के बीच संबंधों को असली, ठोस जिंदगी देते हैं। साथ मिलकर, हम अपने सहयोग को और भी आगे बढ़ाएंगे। कल मिलते हैं, मेरे प्यारे दोस्त नरेंद्र मोदी!"
वहीं विदेश मंत्रालय ने मैक्रों का स्वागत करते हुए लिखा, "एक मजबूत भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की ओर! फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का गर्मजोशी से स्वागत। महाराष्ट्र और गुजरात के गवर्नर आचार्य देवव्रत ने मुंबई एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरे के दौरान, पीएम मोदी राष्ट्रपति मैक्रों के साथ द्विपक्षीय मीटिंग करेंगे। दोनों लीडर भारत-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026 लॉन्च करेंगे। यह दौरा वाइब्रेंट इंडिया-फ्रांस स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को और रफ्तार देगा।"
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

आजाद हुईं केन-बेतवा लिंक परियोजना की आंदोलनकारी दिव्या अहिरवार, हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद शाम को जेल से रिहा

राष्ट्रीय सुरक्षा मामले में मकाऊ के पूर्व लोकतंत्र समर्थक सांसद 'आउ काम सैन' को 12.5 साल की जेल

नितिन नवीन के 'माफिया' बयान पर सपा का पलटवार, 2027 में जनता देगी जवाब : जय किशन साहू

लालकृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिवस पर भाजपा मुख्यालय में विशेष कार्यक्रम, पूजा-हवन से होगी शुरुआत

एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, स्वास्थ्य स्थिर

अमित शाह-राजनाथ का जिक्र कर शकील अहमद खान ने परिवारवाद पर नितिन नवीन को घेरा, बोले-आप भी राजनीतिक परिवार से हैं

दूसरा वनडे: भारत के खिलाफ 'लो-स्कोरिंग' मुकाबले में हार, मगर कीवी कप्तान ने अपने गेंदबाज को सराहा

'खालिस्तान जनमत संग्रह' सिर्फ राजनीतिक दिखावा, कनाडा की सड़कों पर बढ़ा तनाव: रिपोर्ट

आरएसएस की शताब्दी यात्रा समर्पण और राष्ट्रसेवा की मिसाल, भारत के संदेश को पूरी दुनिया तक पहुंचाया: नितिन नवीन



