Thursday, February 26, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशसागरहर खेत को मिलेगा पानी, एक लाख करोड़ के बजट से संवरेगा एमपी का किसान: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

हर खेत को मिलेगा पानी, एक लाख करोड़ के बजट से संवरेगा एमपी का किसान: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

Post Media
News Logo
PeptechTime
26 फ़रवरी 2026, 05:12 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

सागर में विकास का रहस महोत्सव रहली, गढ़ाकोटा को स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, ख़ेजरा-शाहपुर- मोकलपुर फ्लाईओवर सहित कृषि उपज मंडी का उन्नयीकरण...


सागर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गढ़ाकोटा में ऐतिहासिक रहस मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने न केवल बुंदेलखंड के वीरों के पुरुषार्थ को नमन किया, बल्कि मध्यप्रदेश के अन्नदाताओं और बच्चों के भविष्य के लिए सरकार द्वारा इस वर्ष बजट के माध्यम से लिए क्रांतिकारी निर्णयों को भी रखा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार का संकल्प हर खेत तक पानी पहुँचाना और किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज गढ़ाकोटा में आयोजित रहस लोकोत्सव 2026 एवं बुन्देलखण्ड स्तरीय किसान एवं ग्रामीण शहरी आजीविका समूहों के सम्मेलन समारोह कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने मेले के 217 साल पुराने गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए और उनके शौर्य को प्रणाम करते हुए कहा -

बड़े लडैया महोबा वाले,

जिन की मार सही ना जाये।

एक को मारे दोई मर जावे,

तीजा खौफ खाये मर जाये।।

ऐसी वीरता और पराक्रम का लोहा मनवाने वाले मातृभूमि पर सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान योद्धाओं की भूमि को कोटिशः नमन।


अन्नदाताओं के लिए एक लाख करोड़ का सुरक्षा चक्र

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार इस वर्ष किसानों के कल्याण के लिए 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट समर्पित कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा, हमारा संकल्प प्रत्येक किसान तक सिंचाई का पानी पहुंचाना है, जिससे प्रदेश के सिंचाई रकबे में ऐतिहासिक वृद्धि होगी।


मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण संस्करण उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए फूड पार्क स्थापित किए जा रहे हैं। कृषि आधारित उद्योगों के उत्थान और किसानों को उनकी फसल के सही दाम प्राप्त हों इसके लिए सरकार ने वर्ष 2026 को कृषि कल्याण वर्ष घोषित किया है। किसानों के कल्याण के लिए इस साल के बजट में एक लाख करोड़ रुपए से अधिक का बजट रखा गया है। उन्होंने कहा कि पशु पालन और दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के लिए सरकार के द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है।


मुख्यमंत्री ने रहली विधासभा क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूती देते हुए खेजरा-शाहपुर-मोकलपुर फ्लाईओवर के निर्माण की स्वीकृति दी। उन्होंने रहली एवं गढ़ाकोटा कृषि उपज मंडी के उन्नयन के लिए 5-5 करोड़ रुपए एवं शाहपुर उपमंडी के विकास हेतु एक करोड़ रुपए की स्वीकृति दी जिससे स्थानीय किसानों को अपनी उपज का सही दाम और आधुनिक सुविधाएं मिल सकें इसके साथ ही उन्होंने रहली रमखरिया, सिमरिया नायक बहेरिया मढ़ि ( लगभग 22 किलोमीटर) मार्ग के उन्नयन और चौड़ीकरण की भी घोषणा की।


मुख्यमंत्री ने कहा है कि बुंदेलखंड में बीड़ी उद्योग और तेंदूपत्ता संग्रहण केवल व्यापार नहीं, बल्कि लाखों परिवारों की जीविका रहा है। यहां बीड़ी, तेंदूपत्ते और हस्तकला आधारित लघु इकाइयों को मिलेगा प्रोत्साहन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीड़ी बनाने वाले एवं तेंदूपत्ता का संग्रहण करने वाले व्यक्तियों के उन्नयन के लिए सांसद, विधायक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि एक कमेटी बनाकर निर्णय लें तथा निर्णय से मुझे अवगत कराएं जिस पर कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स एवं स्टेडियम कॉम्प्लेक्स का निर्माण होगा। इसी प्रकार ढाना में शासकीय महाविद्यालय में वाणिज्य संकाय और इतिहास के नए विषय खोलने को भी मंजूरी दी।


कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के 32.78 लाख से अधिक हितग्राहियों के बैंक खातों में 196.72 करोड़ रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की। इसमें सागर जिले के 200688 पेंशन लाभार्थियों को 12.03 करोड़ रुपये की राशि का हस्तांतरण किया गया।


यशोदा योजना- बच्चों की सेहत के लिए टैट्रा पैक दूध

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा और पोषण को जोड़ते हुए सरकार ने यशोदा योजना की शुरुआत की है। इसके तहत अब कक्षा 1 से 8वीं तक के सरकारी स्कूली बच्चों को स्कूलों में पौष्टिक टैट्रा पैक दूध उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे नौनिहालों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हो रहा है। शासकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को सरकार के माध्यम से पुस्तकें, साईकिल, गणवेश, भोजन, छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है और स्कूलों में टॉप करने वाले बच्चों को स्कूटी प्रदान की जार रही है।


पूर्व मंत्री एवं रहली विधायक गोपाल भार्गव ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि हमारे क्षेत्र के शासक राजा मर्दन सिंह के राज्यारोहण की स्मृति में यह मेला प्रतिवर्ष आयोजित होता आ रहा है। यह रहस मेला बुंदेलखंड की धरोहर और पहचान है यह हमेशा चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बनाया है। इसी प्रकार मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार द्वारा इस वर्ष के बजट में कृषि, सिंचाई, युवा, किसान, गरीब, महिला, निवेश, उद्योगों समेत सभी क्षेत्रों के विकास के लिए योजनाएं बनाई हैं और पर्याप्त बजट प्रदान किया है।


ऐतिहासिक संदर्भ

सन् 1809 में शुरू हुए इस मेले की नींव वीर बुंदेला महाराज के पौत्र राजा मर्दन सिंह जूदेव के राज्यारोहण की स्मृति में पड़ी थी। ब्रिटिश काल में यह मेला केवल व्यापारिक केंद्र नहीं, बल्कि क्रांति का गुप्त अड्डा था। पशुओं की खरीद-बिक्री के बहाने विभिन्न रियासतों के राजा यहाँ जुटते थे और अंग्रेजों के खिलाफ सैन्य रणनीतियां तैयार करते थे। इसी रणनीतिक रहस्य के कारण इसका नाम रहस मेला पड़ा।


इस अवसर पर विधायक रहली गोपाल भार्गव, सांसद दमोह संसदीय क्षेत्र राहुल सिंह लोधी, सांसद सागर संसदीय क्षेत्र श्रीमती लता वानखेडे, विधायक खुरई भूपेन्द्र सिंह, विधायक नरयावली प्रदीप लारिया, विधायक सागर शैलेन्द्र जैन, विधायक देवरी बृजबिहारी पटेरया, विधायक बण्डा वीरेन्द्र सिंह लोधी, विधायक हटा श्रीमति उमादेवी खटीक, श्रीमति रानी पटेल, श्याम तिवारी, जिला प्रभारी सागर ग्रामीण सदानंद गौतम, महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी जिला पंचायत अध्यक्ष सागर हीरा सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष दमोह श्रीमति रंजीता गौरव पटेल, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, जाहर सिंह, अभिषेक भार्गव, मनोज तिवारी, सुरेश कपश्या, संजय दुबे, महेश कोरी एवं कमिश्नर अनिल सुचारी, पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती हिमानी खन्ना, कलेक्टर संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल, अपर कलेक्टर अविनाश रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)