सतना,अंबिका केशरी। जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां मनचलों की प्रताड़ना और सामाजिक बदनामी से परेशान होकर एक 17 वर्षीय किशोरी ने आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आत्महत्या के कारणों का खुलासा किया है। कोलगवां थाना प्रभारी टीआई सुदीप सोनी के अनुसार, 11 फरवरी को किशोरी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि क्षेत्र के ही पिंटू डोहर उर्फ पुरुषोत्तम और लल्ली वर्मा लंबे समय से किशोरी को परेशान कर रहे थे। दोनों की हरकतों से किशोरी मानसिक रूप से काफी तनाव में थी। इसी बीच मोहल्ले में रहने वाली लक्षमिनिया भी किशोरी के बारे में आपत्तिजनक और भ्रामक बातें फैलाकर उसे बदनाम कर रही थी। लगातार हो रही इस प्रताड़ना और सामाजिक दबाव के कारण किशोरी ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 107 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया। सोमवार सुबह तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

मेघालय में छात्रों को 400 करोड़ की छात्रवृत्ति, एसएचजी सहायता बढ़कर 1,400 करोड़ पहुंची : सीएम संगमा

केंद्र ने जन्म से ही पात्र दिव्यांग बच्चों के लिए खोला पेंशन का रास्ता, राशि भी बढ़ाई : पीएम मोदी

आलिया भट्ट ने शेयर की रणबीर कपूर और राहा की प्यारी तस्वीरें, 'रामायण' के लिए पति पर जताया गर्व

बांग्लादेश में खसरा वैक्सीन की खरीद और वितरण में गड़बड़ी की होगी जांच

ईरान के आईआरजीसी का दावा, होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन जहाजों में लगी आग

राष्ट्रपति भवन में चेंज ऑफ गार्ड' समारोह का समय बदला, 7 नवंबर से सुबह 8 बजे होगा आयोजन

हम चाहते हैं कि भारत 'वर्ल्ड क्लास प्लेयर' भी दे और 'वर्ल्ड क्लास स्पोर्टस इक्विपमेंट' भी बनाए: पीएम मोदी

अहमदाबाद में कांची शंकराचार्य से मिले सीएम भूपेंद्र पटेल, पूर्णाहुति हवन में लिया आशीर्वाद

यादों में ठाकुर बलदेव सिंह : 'शोले' में गब्बर बनने की चाहत, रमेश सिप्पी के सामने बिखेरे बाल और काले कर लिए थे दांत






