उज्जैन, अशोक दायमा। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दरबार में हाजिरी लगाई। इस दौरान वे प्रातः कालीन प्रसिद्ध भस्म आरती में शामिल हुए और बाबा महाकाल के दर्शन लाभ लेकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

आरती के पश्चात श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़िया ने मंदिर परंपरा के अनुसार दुपट्टा ओढ़ाकर व प्रसाद भेंट कर उनका स्वागत एवं सत्कार किया। इस आध्यात्मिक पल का आनंद लेने के बाद रैना ने मंदिर परिसर की दिव्यता की सराहना की और देश में सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। महाकाल दर्शन के लिए आने वाले प्रसिद्ध खिलाड़ियों और हस्तियों की सूची में अब सुरेश रैना का नाम भी जुड़ गया है।