भोपाल,जीतेंद्र यादव। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Digvijaya Singh आज Madhya Pradesh State Election Commission पहुंचे। यहां उन्होंने मतदाताओं से जुड़े मुद्दों को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत दर्ज कराई।
दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि SIR (मतदाता सूची पुनरीक्षण) में गंभीर अनियमितताएं की गई हैं। उनका कहना है कि मतदाता सूची में फर्जी नाम जोड़े गए हैं और कई वास्तविक मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यह सब राज्य की भाजपा सरकार के दबाव में किया गया है।
दिग्विजय सिंह ने बताया कि उन्होंने चुनाव आयोग से मिलकर पूरे मामले की शिकायत की है। आयोग ने उनकी बात सुनी और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह चुनाव आयोग का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने उनसे मुलाकात की और उनकी बात को गंभीरता से सुना।



