नई दिल्ली। देश के प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी करने से अपने शानदार करियर की शुरुआत करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (पावरग्रिड) ने 4 क्षेत्रों में अप्रेंटिसशिप के विभिन्न 188 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।
पावरग्रिड की ओर से जारी पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 मार्च से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 11 मार्च निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जारी पदों के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, वे तय समय सीमा के भीतर अपना एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
पावरग्रिड ने जिन 4 क्षेत्रों में अप्रेंटिसशिप के विभिन्न 188 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें आईटीआई इलेक्ट्रिशियन, डिप्लोमा धारक, ग्रेजुएट, एचआर एग्जीक्यूटिव, सीएसआर एग्जीक्यूटिव, और राजभाषा असिस्टेंट के पद शामिल हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार आईटीआई/डिप्लोमा/ग्रेजुएशन/एमबीए/एमएसडब्ल्यू या बीए की पूर्णकालिक डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी जरूरी है।
अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल निर्धारित की गई है। वहीं, जारी पदों के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने वालों में से योग्य कैंडिडेट का चयन बिना लिखित परीक्षा और इंटरव्यू सिर्फ शॉर्टलिस्टिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।
पावरग्रिड की ओर से चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार प्रति महीने 13,500 रुपए से 17,500 रुपए के बीच स्टाइपेंड दिया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले खुद को एनएटीएस/एनएपीएस पोर्टल पर रजिस्टर करें। इसके बाद पावरग्रिड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद जारी पद के लिए सक्रिय लिंक पर क्लिक करें। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। फिर फॉर्म को चेक कर जमा कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

अखिलेश को चुनाव करीब आते ही याद आए रामलला, बाबरी विवाद को फिर हवा दे रहीं सोनिया गांधी: पंकज चौधरी

'द गर्लफ्रेंड' के एक साल पूरे होने पर भावुक हुईं रश्मिका मंदाना, बोलीं- हर लड़की को अपनी आवाज मिले

मुझे सच में मजा आया, यहां की उछाल और गति ने मेरी बहुत मदद की: गुरनूर बरार

नितिन नवीन के बयान पर भाजपा और विपक्ष आमने-सामने, सपा बोली-अखिलेश की लोकप्रियता से सरकार परेशान

काली पूजा के बाद पश्चिम बंगाल में बारिश के आसार, 4 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

सोनिया गांधी ने याद किए परिवार और राजनीतिक जीवन के पुराने दिन, वंशवाद के सवाल पर साधी चुप्पी

अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य हरि बॉक्सर हिरासत में, भारत लाने की प्रक्रिया शुरू

महिला अपराध और नशा तस्करी रोकने के लिए पुलिस को खुली छूट, हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं: सीएम सुवेंदु अधिकारी

लंदन की सड़कों पर अपने 'विलियम थैकर' की तलाश में निकलीं नीतू चंद्रा







