नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमतों में 30 जनवरी को भारी गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी 1,06,092 रुपए टूटकर 2,93,801 रुपए प्रति किलो पर आ गई। एक दिन में चांदी में 26.53% की गिरावट दर्ज हुई।


वहीं सोना भी 20,323 रुपए सस्ता होकर 10 ग्राम 1,49,080 रुपए पर पहुंच गया। गोल्ड और सिल्वर ETF में भी शुक्रवार को 23% तक की गिरावट देखने को मिली।


सर्राफा बाजार में भी दबाव बना रहा। IBJA के अनुसार, चांदी 40,638 रुपए गिरकर 3,39,350 रुपए प्रति किलो और 24 कैरेट सोना 9,545 रुपए सस्ता होकर 1,65,795 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।


विशेषज्ञों के मुताबिक, रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद भारी मुनाफावसूली, फिजिकल डिमांड में कमजोरी और औद्योगिक मांग को लेकर चिंता कीमतों में गिरावट के प्रमुख कारण रहे।