भोपाल। राज्य शासन ने जिला देवास की प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि मदिरा ठेकेदार दिनेश मकवाना द्वारा आत्महत्या से पूर्व बनाये गए एक वीडियो में उन्होंने दीक्षित पर अवैध राशि की मांग के गंभीर आरोप लगाए हैं।
जनसंपर्क अधिकारी संतोष मिश्रा ने शनिवार को बताया कि वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा निलंबन आदेश में दीक्षित के विरुद्ध लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया अत्यंत गंभीर श्रेणी के होने से ऐसे कृत्य शासकीय सेवक के कर्तव्य, दायित्व एवं मध्य प्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 का उल्लंघन करते हैं। इसी आधार पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के तहत निलंबन की कार्रवाई की है। निलंबन अवधि में दीक्षित का मुख्यालय कार्यालय आबकारी आयुक्त, ग्वालियर निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

प्राथमिक शिक्षा से बदलेगा समाज, हर पंचायत में बनेगा आदर्श स्कूल: सीएम माझी

दिल्ली में वोटर पंजीकरण तेज, अब तक मिले 2.96 लाख फॉर्म-6: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

विश्व व्यापार रिपोर्ट 2026 पर शांगहाई में संगोष्ठी, चीनी संस्करण जारी

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: रविचंद्रन स्मरण संभालेंगे कर्नाटक की कमान, पाटिल, सिसोदिया और पांडे की वापसी

कंबोडिया में 'चीन का शासन और विश्व विकास' वैश्विक संवाद का विशेष सत्र आयोजित

महाराष्ट्र सरकार का निर्देश: सूखा प्रभावित तालुकों में बनें स्वास्थ्य समितियां और सीएम राहत कोष प्रकोष्ठ

शी चिनफिंग ने ऑस्ट्रेलियाई युवा छात्रों को उत्तर पत्र भेजा

'वुचन की प्रतिबद्धता' से समझें इंटरनेट के विकास और शासन का चीनी समाधान

आईएसएल: स्टॉपेज-टाइम में सोहम वार्ष्णेय का गोल, बेंगलुरु एफसी ने एफसी गोवा को 2-1 से हराया






