विशाखापट्टनम। भारत ने साउथ अफ्रीका को तीसरे वनडे में 9 विकेट से हरा दिया। विशाखापट्टनम में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। साउथ अफ्रीका 270 रन ही बना सका। भारत ने 40वें ओवर में महज एक विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। विराट कोहली ने लुंगी एनगिडी की बॉल पर लगातार दो चौके मारकर टीम इंडिया को जीत दिला दी।