बैतूल, सुरेन्द्र बावने। मुलताई थाना अंतर्गत गेंहूबारसा गांव में छात्रावास के पास बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर हुए विवाद में बीच-बचाव कर रहे एक युवक के पेट में बल्लम मारकर गंभीर रूप से घायल करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।


फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित पुलिस टीम ने आरोपी गणेश पन्नालाल साहू को गिरफ्तार कर लिया और घटना में इस्तेमाल किए गए लोहे के बल्लम को भी जब्त कर लिया।


गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


इस कार्रवाई में निरिक्षक विकास पटेल, उपनिरिक्षक दिनेश कुमरे सहित मुलताई पुलिस स्टाफ की अहम भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि त्वरित कार्रवाई से आरोपी को भागने का मौका नहीं मिला और जल्द ही उसे कानून के हवाले कर दिया गया।