कोयंबटूर। 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष नेशनल चैंपियनशिप 2026 के तीसरे दिन, कोयंबटूर हॉकी ग्राउंड पर डिवीजन 'बी' के मुकाबलों में हॉकी जम्मू-कश्मीर और हॉकी अरुणाचल ने जीत हासिल की।
गुरुवार को हॉकी जम्मू-कश्मीर ने डिवीजन 'बी', पूल ए के मुकाबले में केरल हॉकी को 11-0 से रौंदा। हरमनप्रीत सिंह (11', 14', 36', 42', 51') ने पांच गोल किए, जबकि गमनप्रीत सिंह (15', 24') ने दो गोल किए। इनके अलावा, कवलप्रीत सिंह (25'), तरनजोत सिंह (29') और अर्जुन पंडित (32') ने भी एक-एक गोल दागा।
डिवीजन 'बी', पूल बी के मैच में हॉकी अरुणाचल ने छत्तीसगढ़ हॉकी को 5-2 से हराया। मोहम्मद आतिफ (11', 41', 52') ने हैट्रिक के साथ टीम की अगुवाई की, जबकि सलिल किंडो (10', 14') ने दो गोल करके हॉकी अरुणाचल को शुरुआती बढ़त दिलाई। छत्तीसगढ़ हॉकी के लिए मोहित नायक (24') और विवेक यादव (34') ने गोल किए।
इससे पहले दूसरे दिन, बुधवार को डिवीजन 'सी' में हॉकी राजस्थान, तेलंगाना हॉकी और ले पुडुचेरी हॉकी ने अपने मैच जीते, जबकि डिवीजन 'बी' में उत्तराखंड, अरुणाचल और चंडीगढ़ ने जीत हासिल की।
दिन की शुरुआत हॉकी राजस्थान द्वारा डिवीजन 'सी' के पूल ए में असम हॉकी को 11-3 से हराने के साथ हुई। मोहम्मद उबैद रजा (31', 41', 51') ने हैट्रिक लगाई, जबकि हिमांशु कुमार मीना (8', 36'), संदीप (36', 47'), बिसायती एजाज (49', 56'), नमन पटेल (6') और कप्तान मानवेंद्र गुर्जर (40') ने हॉकी राजस्थान के लिए गोल किए। असम हॉकी के लिए सूरज ठाकुर (30', 53') और कप्तान अमानत अली (3') ने गोल किए।
डिवीजन 'सी' के पूल बी में, तेलंगाना हॉकी ने हॉकी गुजरात को 3-1 से मात दी। विजेता टीम के लिए गणेश रावुल (13', 55') और पीयूष (49') ने गोल किए, जबकि हॉकी गुजरात के लिए एकमात्र गोल दिव्येशभाई रुध्याभाई वाघ (42') ने किया।
इसी पूल में, ले पुडुचेरी हॉकी ने त्रिपुरा पर 7-0 से शानदार जीत हासिल की। इस टीम के लिए अनबुपाथी (22', 25'), गौतम (27', 59'), रिथिश (10'), इल्लमरण (14') और कप्तान मोहननाथ (28') ने गोल किए।
डिविजन 'बी' के पहले मैच में, पूल ए में हॉकी महाराष्ट्र और हॉकी जम्मू-कश्मीर के बीच मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। हॉकी महाराष्ट्र के लिए लक्ष्मण चिमनाजी मेटकर (33') और कृष्णा विट्ठल राठौड़ (53') ने गोल किए, जबकि हॉकी जम्मू-कश्मीर के लिए अर्जुन पंडित (30') और हरमनप्रीत सिंह (57') ने गोल दागे।
इसी पूल में, हॉकी उत्तराखंड ने हॉकी हिमाचल को 5-0 के बड़े अंतर से रौंदा। हॉकी उत्तराखंड के लिए विशाल कुमार (32', 57'), कप्तान सार्थक महर (53', 55') और सूरज कुमार (20') ने गोल किए।




