सतना,अंबिका केशरी। शनिवार को शहर में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में चलाए गए विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान सिटी कोतवाली और यातायात थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थितियां देखने को मिलीं। एक ओर सिटी कोतवाली परिसर में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और चालान जमा करने के लिए लोगों को कतारबद्ध करना पड़ा, वहीं दूसरी ओर चालानी कार्रवाई से बचने की कोशिश में एक बुलेट चालक ने आरक्षक को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मजिस्ट्रेट की निगरानी में सिटी कोतवाली थाना परिसर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट, दस्तावेजों की कमी तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बड़ी संख्या में वाहन चालकों के पकड़े जाने से थाना परिसर में वाहनों का मेला जैसा माहौल बन गया। चालान जमा करने के लिए लोगों की लंबी कतार लग गई। बताया गया है कि इस दौरान करीब 64 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। इसी बीच यातायात थाना के सामने चेकिंग के दौरान एक बुलेट चालक ने पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए वाहन तेज गति से भगाने की कोशिश की। इस दौरान उसने ड्यूटी पर तैनात आरक्षक गोपाल शर्मा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से आरक्षक घायल हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल आरक्षक को तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस ने बुलेट वाहन को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेगा।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

पीओके और गिलगित-बाल्टिस्तान में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों ने पाकिस्तान के प्रशासनिक मॉडल पर खड़े किए सवाल

गुजरात सरकार 850 गन्ना किसानों का 7.14 करोड़ रुपए बकाया चुकाएगी

गुजरात: अहमदाबाद मंडल ने खाखरेची में रेलवे भूमि पर कार्गो टर्मिनल के लिए 35 साल का ठेका दिया

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, कहा- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

'हाई-टेक सिटी' और 'मेडी-सिटी' को 'नए जयपुर' की पहचान बनना चाहिए: सीएम भजनलाल

परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी धमकियां उसकी बौखलाहट दिखाती हैं: ईरान

महाराष्ट्र मतदाता सूची में एएसडीडी के रूप में चिह्नित मतदाताओं को चुनाव आयोग ने दिया एक और मौका

2002 नेटवेस्ट फाइनल की यादें होंगी ताजा, एमसीए म्यूजियम में प्रदर्शनी के लिए रखी जाएगी गांगुली की जर्सी

गहरे समुद्र में खनिज और जैव विविधता की खोज में मदद करेगा ‘मत्स्य-6000’, परीक्षण सफल







