भोपाल, सुबोध त्रिपाठी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने सांगठनिक विस्तार करते हुए प्रदेश के 15 जिलों में नए जिला अध्यक्षों और जिला महामंत्रियों की घोषणा की है। 19 जुलाई 2026 को जारी पत्र (क्रमांक: BJYM-MP/07/26/02) के अनुसार इन संगठनात्मक नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। युवा मोर्चा द्वारा जारी सूची में जहां कई जिलों को नए मुखिया मिले हैं, वहीं कुछ प्रमुख जिलों में जिला महामंत्रियों की भी तैनाती की गई है।

जिला अध्यक्ष एवं जिला महामंत्रियों की पूरी सूची

भाजयुमो द्वारा घोषित की गई नियुक्तियां इस प्रकार हैं:

  • सागर ग्रामीण: आयुष पाण्डेय (जिला अध्यक्ष)
  • हरदा: धर्मेंद्र पाल (जिला अध्यक्ष)
  • सीधी: अजय गुप्ता (जिला अध्यक्ष)
  • टीकमगढ़: संकल्प जैन (जिला अध्यक्ष)
  • खरगोन: अंकुश जायसवाल (जिला अध्यक्ष)
  • जबलपुर ग्रामीण: पंकज तिवारी (जिला अध्यक्ष)
  • बैतूल: विक्रम वैद्य (जिला अध्यक्ष)
  • झाबुआ: प्रकाश परमार (जिला अध्यक्ष)
  • ग्वालियर नगर: शिवम राजावत (जिला अध्यक्ष) एवं गौरव मिश्रा (जिला महामंत्री)
  • रतलाम: अनुकूल सोनी (जिला अध्यक्ष) एवं कृष्णा डिंडोर (जिला महामंत्री)
  • बड़वानी: निशांत पंवार (जिला अध्यक्ष) एवं शिवम मिश्रा (जिला महामंत्री)
  • शहडोल: प्रियम त्रिपाठी (जिला अध्यक्ष) एवं नितिन राणा (जिला महामंत्री)
  • सीहोर: महेन्द्र ठाकुर (जिला अध्यक्ष) एवं हर्षित मेवाड़ा (जिला महामंत्री)
  • खण्डवा: सागर अरतानी (जिला अध्यक्ष) एवं शुभम् पटेल (जिला महामंत्री)
  • उज्जैन नगर: नितिन सेन (जिला अध्यक्ष)

शीर्ष नेतृत्व को भेजी गई प्रतिलिपि

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश की प्रतिलिपि संगठन के शीर्ष नेताओं और पदाधिकारियों को सूचनार्थ भेजी गई है। इनमें भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह सहित सभी मोर्चा प्रभारियों और जिला अध्यक्षों को शामिल किया गया है।

पूरी सूची-

BJYM List