जबलपुर, अनुराग शुक्ला। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के बरगी क्षेत्र अंतर्गत सालीवाड़ा गांव में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां नर्मदा नदी की केनाल में नहाने गई तीन लड़कियां तेज बहाव में बह गईं। जानकारी के अनुसार चार लड़कियां शादी समारोह में शामिल होने आई थीं और कार्यक्रम के बाद नहर में नहाने चली गईं। इसी दौरान अचानक बढ़े तेज बहाव और गहराई के कारण शीतल पटेल (23), तनु पटेल (17) और सानिया पटेल (8) डूब गईं, जबकि एक लड़की किसी तरह बाहर निकल आई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के चलते सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम गोताखोरों के साथ सर्च ऑपरेशन चला रही है, हालांकि खबर लिखे जाने तक तीनों का कोई पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तेज बहाव वाले नदी-नहर क्षेत्रों में जाने से बचें।
नहर में डूबीं तीन चचेरी बहनें, शादी में आई थीं-तलाश जारी
00:00/01:34

Saurabh Shukla
14 सितंबर 2026, 03:45 pm IST
Saurabh Shukla14 सितंबर 2026, 03:45 pm IST
Latest News

'मैंने अपने मेडल के रंग को बदलने का प्रयास किया,' विथ्या ने मिक्स्ड रिले का सिल्वर मेडल अपनी जुड़वां बहन को समर्पित किया

आयुष्मान भारत योजना के तहत 13 करोड़ से ज्यादा लोगों का इलाज

पश्चिम एशिया संकट के बीच विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर की जॉर्डन और मिस्र के विदेश मंत्रियों से मुलाकात

पुणे का गणेश उत्सव हमारी संस्कृति और 134 साल पुरानी परंपरा: मुरलीधर मोहोल

सतीश धवन : एक ऐसे वैज्ञानिक, जो बने भारत के अंतरिक्ष भविष्य के वास्तुकार

कर्नाटक सरकार ने मैसूर दशहरा के उद्घाटन के लिए गवीमठ के संत को चुना, सीएम ने की घोषणा

अहमदाबाद में गणेश प्रतिमा के विसर्जन के लिए 290 फायरकर्मी और 38 क्रेन तैनात

'भाजपा को जानें' पहल के तहत भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने 8 देशों के प्रतिनिधियों से की बातचीत

बांग्लादेश की जेलों में बढ़ा मौतों का आंकड़ा: 8 महीने में 132 कैदियों की मौत, मानवाधिकारों पर उठे सवाल




