नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब इंडिगो की कोलकाता से शिलांग जाने वाली उड़ान में बम होने की आशंका से जुड़ा नोट मिला।
जानकारी के अनुसार, फ्लाइट 6ई-7304 सुबह करीब 9:15 बजे कोलकाता से रवाना होने वाली थी। बोर्डिंग के दौरान विमान के शौचालय में क्रू सदस्य को एक हस्तलिखित पर्ची मिली, जिसमें विमान के अंदर बम होने की बात लिखी थी। यह जानकारी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं।
एहतियात के तौर पर सभी यात्रियों को तुरंत विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद विमान को एयरपोर्ट के आइसोलेशन बे में ले जाया गया, जहां मानक सुरक्षा प्रक्रिया (एसओपी) के तहत व्यापक जांच शुरू कर दी गई।
एयरपोर्ट निदेशक के अनुसार, यात्रियों और विमान की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी सावधानियां बरती जा रही हैं। सुरक्षा टीम और बम निरोधक दस्ते द्वारा विमान की गहन तलाशी ली जा रही है और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है।
इस घटना के कारण एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया, हालांकि प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित बताते हुए यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
फिलहाल विमान की जांच प्रक्रिया जारी है और संबंधित एजेंसियां हर पहलू की बारीकी से पड़ताल कर रही हैं, ताकि किसी भी संभावित खतरे को पूरी तरह से निष्क्रिय किया जा सके।
इससे पहले 30 जनवरी को कुवैत से दिल्ली लौट रहे इंडिगो विमान को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके चलते फ्लाइट को अहमदाबाद में आपात लैंडिंग कराई गई थी। जानकारी सामने आई थी कि इस विमान में 180 यात्रियों समेत 186 लोग सवार थे।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

अखिलेश को चुनाव करीब आते ही याद आए रामलला, बाबरी विवाद को फिर हवा दे रहीं सोनिया गांधी: पंकज चौधरी

'द गर्लफ्रेंड' के एक साल पूरे होने पर भावुक हुईं रश्मिका मंदाना, बोलीं- हर लड़की को अपनी आवाज मिले

मुझे सच में मजा आया, यहां की उछाल और गति ने मेरी बहुत मदद की: गुरनूर बरार

नितिन नवीन के बयान पर भाजपा और विपक्ष आमने-सामने, सपा बोली-अखिलेश की लोकप्रियता से सरकार परेशान

काली पूजा के बाद पश्चिम बंगाल में बारिश के आसार, 4 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

सोनिया गांधी ने याद किए परिवार और राजनीतिक जीवन के पुराने दिन, वंशवाद के सवाल पर साधी चुप्पी

अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य हरि बॉक्सर हिरासत में, भारत लाने की प्रक्रिया शुरू

महिला अपराध और नशा तस्करी रोकने के लिए पुलिस को खुली छूट, हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं: सीएम सुवेंदु अधिकारी

लंदन की सड़कों पर अपने 'विलियम थैकर' की तलाश में निकलीं नीतू चंद्रा







