भोपाल,जीतेन्द्र यादव। राजधानी के कोलार क्षेत्र स्थित जेके हॉस्पिटल और जेके यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों संस्थानों को भेजे गए ईमेल में 21 बम रखे जाने का दावा किया गया है। मेल में उल्लेख किया गया कि दोपहर 1:30 बजे बम सक्रिय होंगे और इस्लामी नमाज के समय से पहले परिसर खाली करने की चेतावनी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे और सघन जांच शुरू की गई। सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल और यूनिवर्सिटी को तत्काल खाली कराया गया। गौरतलब है कि भोपाल में पिछले कुछ समय से सरकारी और निजी संस्थानों को लगातार इस तरह की धमकियां मिल रही हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, पुलिस अभी तक धमकी देने वालों तक नहीं पहुंच पाई है, जिससे आमजन में भय का माहौल बना हुआ है।
भोपाल में बम की धमकी से हड़कंप, जेके हॉस्पिटल और यूनिवर्सिटी खाली कराई गई

Saurabh Shukla
17 अप्रैल 2026, 08:19 pm IST
Saurabh Shukla17 अप्रैल 2026, 08:19 pm IST
