भोपाल के जेपी नगर इलाके में शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बिजली कंपनी ऑफिस के सामने सड़क किनारे 15 फीट ऊंचाई पर फ्लेक्स लगा रहा एक युवक हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आकर करंट से झुलस गया और नीचे गिर पड़ा।

युवक लोहे के फ्रेम पर फ्लेक्स लगा रहा था, तभी फ्रेम ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। जोरदार करंट लगने से युवक कुछ देर तक पोल पर ही तड़पता रहा और फिर नीचे आ गिरा।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। लोगों ने तुरंत युवक को ऑटो से अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।