छतरपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले भर में असामाजिक गतिविधियों और अवैध जुआ-सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत सरवई थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी अभिषेक पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर जुए के एक बड़े फड़ पर औचक दबिश दी। पुलिस की इस त्वरित घेराबंदी में मौके से 12 जुआरियों को रंगे हाथों धर दबोचा गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने फड़ और जुआरियों के कब्जे से करीब ₹75 हजार की नकदी ताश के पत्तों सहित जब्त की है। इसके साथ ही मौके से जुआरियों की मोटरसाइकिलें भी बरामद कर थाने लाई गई हैं। सरवई पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक के कड़े रुख के बाद की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य जुआ और सट्टा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

















