राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विशेष जालंधर दौरे पर जाने वाली थीं, लेकिन खराब मौसम के चलते इसे रद्ध कर दिया गया है। उनका विशेष विमान अमृतसर से जालंधर के लिए उड़ान भरने ही वाला था, लेकिन मौसम की स्थिति के चलते फ्लाइट टेकऑफ नहीं कर सकी।
जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जालंधर में एन.आई.टी. के कन्वोकेशन समारोह में शामिल होने वाली थीं, लेकिन खराब मौसम के कारण वे समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगी। उन्हें अमृतसर से स्पेशल विमान के जरिए जालंधर आना था, लेकिन उनकी फ्लाइट खराब मौसम के चलते उड़ान नहीं भर सकी। इस कारण यह विशेष दौरा रद्ध करना पड़ गया।

