हैदराबाद। फिल्म आरआरआर फेम अभिनेता राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। इनमें एक बेटा और एक बेटी है। रामचरण के पिता और सुपरस्टार चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। इस मौके पर राम चरण और उपासना ने अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। साल 2023 में राम चरण और उपासना की पहली संतान बेटी क्लिन कारा कोनिडेला पैदा हुई थी। उपासना ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अक्टूबर 2025 में घोषित की थी।
राम चरण ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, "तीन बच्चों का आशीर्वाद मिलना मुझे बहुत कृतज्ञ महसूस कराता है। मैं अपने सभी प्रशंसकों, प्रियजनों और शुभचिंतकों का दिल से आभारी हूं, जो हर पल हमारे साथ खड़े रहे और हमें सपोर्ट दिया।" उपासना ने भावुक होकर कहा, "आज मैं तीन बच्चों की मां बनकर बहुत धन्य महसूस कर रही हूं, ठीक वैसा ही जैसा हमने सोचा था। हमारी कोशिश रहेगी कि हम बच्चों की परवरिश ऐसे करें जो मजबूत भी हों और विनम्र भी। उन्हें पता हो कि विशेषाधिकार के साथ जिम्मेदारी भी आती है।" एक बार फिर दादा बने चिरंजीवी ने पोस्ट किया, "अत्यंत खुशी और कृतज्ञता से भरे दिल के साथ हमें यह बताने में खुशी हो रही है कि राम चरण और उपासना को जुड़वां बच्चों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है।"
पोस्ट में लिखा कि यह परिवार के लिए बड़ी खुशी का पल है। उन्होंने सभी के प्रार्थना, प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही बताया कि मां और बच्चे एकदम स्वस्थ हैं। उन्होंने लिखा कि वे दादा-दादी बनकर बहुत खुश हैं और इसे ईश्वरीय आशीर्वाद मानते हैं। यह परिवार के लिए बहुत खास और खुशी भरा पल है। चिरंजीवी के सोशल मीडिया पोस्ट पर बॉलीवुड और फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने खुशी जताते हुए बधाई दी। फिल्म 'आरआरआर' के सह कलाकार जूनियर एनटीआर ने कोनिडेला परिवार को परिवार में नए सदस्य के आगमन पर प्यार, स्वास्थ्य और खुशी की शुभकामनाएं दीं। जूनियर एनटीआर ने एक्स पोस्ट किया, रामचरण और उपासना को जुड़वां बच्चों के जन्म पर हार्दिक बधाई। परिवार को प्यार, स्वास्थ्य और खुशियों की शुभकामनाएं।"
जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ ने कमेंट में चिरंजीवी और पूरे परिवार को जुड़वां बच्चों की खुशखबरी पर बधाई दी। अमेरिकी रैपर और सिंगर राजा कुमारी ने बधाई देते हुए कहा कि अब तक की सबसे अच्छी खबर है। वहीं, एक्ट्रेस करुणा भूषण, एक्टर अधीर और कई अन्य सितारों ने शुभकामनाएं दीं।
-आईएएनएस
जुड़वां बच्चों के माता-पिता बनने पर रामचरण और उपासना बोले, हम धन्य हुए
00:00/03:29

Piyush Awasthi
20 अगस्त 2026, 08:22 pm IST
Piyush Awasthi20 अगस्त 2026, 08:22 pm IST
Latest News

जम्मू-कश्मीर विधानसभा: छात्र-शिक्षक अनुपात सुधारने, किसानों और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर सरकार का जोर

ओडिशा में भारी बारिश, 8,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया

एशियन गेम्स: अंतिम पलों में बाजी मारी, भारत ने मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले में जीता सिल्वर मेडल

MP के 30 लाख यात्रियों का सफर होगा आसान:मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का कल से आगाज, सीएम मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे

'विकसित भारत 2047' के लिए विनिर्माण, निवेश और एआई कौशल पर फोकस जरूरी: मुख्य आर्थिक सलाहकार

एशियन गेम्स: 'काउंटबैक' नियम के चलते हाथ से फिसला मेडल, आशा 'विमेंस ट्रिपल जंप' में चौथे स्थान पर रहीं

ईरानी कप: लक्ष्मी रतन शुक्ला बने रेस्ट ऑफ इंडिया के बल्लेबाजी कोच, जम्मू-कश्मीर से होगा मुकाबला

पन्ना में विस्थापितों का 13वें दिन 'बेड़ी सत्याग्रह':हाथ-पैरों में जंजीरें बांधकर उतरे किसान और आदिवासी; बोले- बिना पुनर्वास डुबोए जा रहे गांव

गुजरात: नागरिकों के पर्यावरण योगदान को मापने के लिए एआई ऐप लॉन्च




