नई दिल्ली। टेक कंपनी रियलमी ने भारतीय बाजार में अपनी P-सीरीज का नया स्मार्टफोन रियलमी P4 पावर लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह भारत में अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन है। फोन में 10001mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो फुल चार्ज पर करीब 21 घंटे का बैकअप देती है।


रियलमी P4 पावर में 50 मेगापिक्सल का कैमरा, 144Hz रिफ्रेश रेट वाली टच स्क्रीन और प्रीमियम डिजाइन मिलता है। यह स्मार्टफोन तीन वैरिएंट में पेश किया गया है, जिसकी शुरुआती कीमत 25,999 रुपये रखी गई है। फोन की बिक्री 5 फरवरी से शुरू होगी, जबकि लॉन्च ऑफर के तहत 2,000 रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा।


वैरिएंट वाइज कीमत

8GB रैम + 128GB स्टोरेज – ₹25,999

8GB रैम + 256GB स्टोरेज – ₹27,999

12GB रैम + 256GB स्टोरेज – ₹30,999


डिजाइन और सेफ्टी फीचर्स
रियलमी P4 पावर को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल, पानी और तेज प्रेशर वाली पानी की बौछारों से सुरक्षित बनाती है। फोन में 4D कर्व्ड डिस्प्ले, बेहद पतले बेजल्स, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और सेंटर पंच-होल कैमरा दिया गया है।


बड़ी बैटरी के कारण फोन का वजन थोड़ा ज्यादा है, लेकिन बेहतर वेट डिस्ट्रीब्यूशन की वजह से ग्रिप और हैंडलिंग संतुलित बताई जा रही है।