बैतूल,सुरेन्द्र बावने। जिले के चिचोली स्थित उत्कृष्ट विद्यालय में भारत की जनगणना 2027 को लेकर 19 से 21 अप्रैल तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में 100 से अधिक प्रगणकों और 26 सुपरवाइजरों ने भाग लिया, जिन्हें मास्टर ट्रेनर्स शेषराव माली, रमेश किकंरकर, अशोक कापसे और उमेश खाडे द्वारा 34 बिंदुओं पर प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। अंतिम दिन सभी प्रगणकों ने ग्राम गोडूं मंड़ाई पहुंचकर घर-घर जाकर रिहर्सल किया और ऑनलाइन एप के जरिए डेटा अपलोड करने का अभ्यास किया। इस दौरान चार्ज अधिकारी एवं तहसीलदार प्रेम सिंह दिवान भी मौजूद रहे और उन्होंने जनगणना को सफल बनाने हेतु ग्रामीणों से सहयोग की अपील की। ग्राम के उपसरपंच तोप पटेल ने भी लोगों से सही जानकारी देने का आग्रह किया। अधिकारियों ने बताया कि एक विशेष मोबाइल एप के माध्यम से अब नागरिक घर बैठे भी अपनी जानकारी अपलोड कर सकेंगे।
गोडूं मंड़ाई गांव में प्रगणकों का रिहर्सल, तीन दिवसीय जनगणना 2027 प्रशिक्षण सम्पन्न
00:00/01:28

Saurabh Shukla
14 सितंबर 2026, 12:46 pm IST
Saurabh Shukla14 सितंबर 2026, 12:46 pm IST
Latest News

'मैंने अपने मेडल के रंग को बदलने का प्रयास किया,' विथ्या ने मिक्स्ड रिले का सिल्वर मेडल अपनी जुड़वां बहन को समर्पित किया

आयुष्मान भारत योजना के तहत 13 करोड़ से ज्यादा लोगों का इलाज

पश्चिम एशिया संकट के बीच विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर की जॉर्डन और मिस्र के विदेश मंत्रियों से मुलाकात

पुणे का गणेश उत्सव हमारी संस्कृति और 134 साल पुरानी परंपरा: मुरलीधर मोहोल

सतीश धवन : एक ऐसे वैज्ञानिक, जो बने भारत के अंतरिक्ष भविष्य के वास्तुकार

कर्नाटक सरकार ने मैसूर दशहरा के उद्घाटन के लिए गवीमठ के संत को चुना, सीएम ने की घोषणा

अहमदाबाद में गणेश प्रतिमा के विसर्जन के लिए 290 फायरकर्मी और 38 क्रेन तैनात

'भाजपा को जानें' पहल के तहत भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने 8 देशों के प्रतिनिधियों से की बातचीत

बांग्लादेश की जेलों में बढ़ा मौतों का आंकड़ा: 8 महीने में 132 कैदियों की मौत, मानवाधिकारों पर उठे सवाल




