मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देश के अलग-अलग राज्यों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
रविवार को मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में बॉलीवुड से जुड़े कई स्टार्स को देखा गया। कार्यक्रम में टीवी से जुड़े सेलेब्स को भी देखा गया। अब अनुपमा यानी रुपाली गांगुली ने आरएसएस के शताब्दी समारोह की कुछ फोटोज पोस्ट की हैं जिसमें वे मोहन भागवत के साथ दिख रही हैं।
टीवी की अनुपमा रुपाली गांगुली भी बीते रविवार को हुए आरएसएस के शताब्दी समारोह का हिस्सा रही, जहां उन्होंने संघ-चालक मोहन भागवत के साथ संवाद किया और उनकी बातों से समाजसेवा की प्रेरणा भी ली। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "संघचालक मोहन भागवत की उपस्थिति में रहना और उनसे संवाद करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है, और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने के समारोह का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है। संघ परिवार के सदस्यों से मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई। इस महत्वपूर्ण अवसर का हिस्सा बनकर मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं।"
रुपाली के साथ फोटो में शिल्पा शेट्टी भी नजर आ रही हैं। उन्होंने भी अपने इंस्टाग्राम पर समारोह की फोटोज पोस्ट की थीं। अभिनेत्री का कहना है, "इस शताब्दी वर्ष पर हार्दिक बधाई। मैं मोहन भागवत की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। मैं राष्ट्र के लिए काम करने के उनके संकल्प और समर्पण की बहुत प्रशंसा करती हूं, और मैं वास्तव में उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक हूं क्योंकि उनके विचार मुझे प्रेरित करते हैं। मैं देश की सेवा के कार्य को और ज्यादा मन लगाकर कर पाऊंगी। मेरा मानना है कि सभी को उनके जैसे विचार रखने चाहिए।"
आरएसएस के शताब्दी समारोह में रुपाली गांगुली और शिल्पा शेट्टी के अलावा, विक्की कौशल, रवि दुबे और करण जौहर समेत कई स्टार्स को देखा गया था। करण जौहर और शिल्पा शेट्टी को भी मोहन भागवत के राष्ट्र के प्रति विचारों ने प्रेरित किया था। मीडिया से बात करते हुए करण जौहर ने कहा था, "आज आरएसएस शताब्दी समारोह में शामिल होकर मुझे बहुत आनंद आया। मोहन भागवत के विचार और आदर्श सुनना प्रेरणादायक था। बॉलीवुड हस्तियों को इतना समय देने के लिए हम उन्हें तहे दिल से धन्यवाद देते हैं। इस कार्यक्रम के आयोजन में शामिल सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद।" मोहन भागवत के विचारों से काफी कुछ सीखने को मिलता है।"
--आईएएनएस
पीएस/एएस
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

तिलक वर्मा: संघर्ष के दम पर हासिल किया बड़ा मुकाम, एशिया कप फाइनल में बने भारत की जीत के हीरो

त्रिपुरा सीमा के पास बीएसएफ जवानों पर हमले के मामले में एक महिला समेत तीन और लोग गिरफ्तार

शशि थरूर ने इजरायल में नई सरकार की संभावना जताई, नेतन्याहू की कुर्सी पर बताया संकट

दिल्ली में अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, पांच गिरफ्तार, 5 जगहों से 91 किलो से ज्यादा पटाखे जब्त

यूपीएससी एनडीए परीक्षा में कर्नाटक की बेटी ने मारी बाजी, महिला वर्ग में किया टॉप, सीएम शिवकुमार ने दी बधाई

बचपन के कोच का खुलासा, न्यूजीलैंड दौरे पर न चुने जाने के बाद टेस्ट में वापसी की उम्मीद छोड़ चुके थे शमी

पाकिस्तान में मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए घटता रुझान, महंगी पढ़ाई और कम वेतन बने बड़ी चिंता

ईरानी नौसेना का दावा: होर्मुज स्ट्रेट के पास बारूदी सुरंग से टकराने के बाद तेल टैंकर में लगी आग

अहमदाबाद में गैर-मानक खाद्य नमूनों के मामलों में करीब 150 प्रतिशत बढ़ोतरी







