नई दिल्ली, 30 नवंबर (हि.स.)।अभिषेक शर्मा ने विस्फोटक बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ 52 गेंदों में 148 रन ठोक दिए, जिसमें 16 छक्के शामिल थे। उनकी स्ट्राइक रेट रही 284.62 की। उनके तूफानी शतक की बदौलत पंजाब ने टी-20 इतिहास का चौथा सबसे बड़ा स्कोर 310 रन खड़ा कर दिया।
प्रभसिंरण सिंह (70 रन 35 गेंद), रामनदीप सिंह (39 रन 15 गेंद) और संवीर सिंह (22 रन 8 गेंद ) ने भी ताबड़तोड़ योगदान दिया। पंजाब ने अपनी पारी में कुल 28 छक्के लगाए। बंगाल की ओर से मोहम्मद शमी ने 4 ओवर में 61 रन दिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बंगाल 112 रन से हार गया, हालांकि अभिमन्यु ईश्वरन ने 66 गेंदों पर 130 रन की शानदार पारी खेली। अक्षत दीप ने भी 7 गेंदों में 31 रन बनाकर चमक दिखाई, लेकिन टीम जीत से दूर रह गई।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: अभिषेक शर्मा के 148 रन से पंजाब ने बंगाल को रौंदा

Anubhav Mishra
29 मार्च 2026, 07:27 pm IST
Anubhav Mishra29 मार्च 2026, 07:27 pm IST
