सतना,अंबिका केशरी। चित्रकूट में स्थित सदगुरु नेत्र चिकित्सालय के हॉस्टल में बुधवार की सुबह एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे सद्गुरु प्रबंधन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए शव ले जाया गया। जानकारी के अनुसार विजन टेक्नीशियन की छात्रा कीर्ति तिवारी ने हॉस्टल के अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही चित्रकूट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक छात्रा मऊगंज जिले की निवासी थी और जानकीकुंड चिकित्सालय में प्रशिक्षण ले रही थी। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि छात्रा पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। उसके कमरे से दवाइयों से संबंधित पर्चे भी बरामद हुए हैं, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह अपनी बीमारी से परेशान थी और इसी कारण उसने यह कदम उठाया। सूचना के अनुसार, छात्रा के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है और उसके नाना-नानी को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। इस घटना ने हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इतनी बड़ी घटना हॉस्टल परिसर में कैसे हो गई और किसी को समय रहते इसकी भनक क्यों नहीं लगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के सही कारणों का खुलासा हो सके। बताया गया है कि आज होस्टल में रह रही छात्राओं का पेपर था। करीब साढ़े आठ बजे सभी छात्राएं चली गई, लेकिन कीर्ति तिवारी बीमार होने की बात कहकर पेपर देने नहीं गई। इसी बीच करीब साढ़े 9 बजे कुछ छात्राओं ने उसकी लाश फांसी के फंदे से लटकी देखी। जिसकी सूचना सद्गुरु प्रबंधन को दी उसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

पीओके और गिलगित-बाल्टिस्तान में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों ने पाकिस्तान के प्रशासनिक मॉडल पर खड़े किए सवाल

गुजरात सरकार 850 गन्ना किसानों का 7.14 करोड़ रुपए बकाया चुकाएगी

गुजरात: अहमदाबाद मंडल ने खाखरेची में रेलवे भूमि पर कार्गो टर्मिनल के लिए 35 साल का ठेका दिया

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, कहा- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

'हाई-टेक सिटी' और 'मेडी-सिटी' को 'नए जयपुर' की पहचान बनना चाहिए: सीएम भजनलाल

परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी धमकियां उसकी बौखलाहट दिखाती हैं: ईरान

महाराष्ट्र मतदाता सूची में एएसडीडी के रूप में चिह्नित मतदाताओं को चुनाव आयोग ने दिया एक और मौका

2002 नेटवेस्ट फाइनल की यादें होंगी ताजा, एमसीए म्यूजियम में प्रदर्शनी के लिए रखी जाएगी गांगुली की जर्सी

गहरे समुद्र में खनिज और जैव विविधता की खोज में मदद करेगा ‘मत्स्य-6000’, परीक्षण सफल







