छतरपुर, संदीप यादव। स्थानीय सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत सन्मति स्कूल के पीछे रेलवे ट्रैक के पास एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान सटई रोड स्थित गल्ला मंडी के पीछे रहने वाले बृजेंद्र प्रजापति के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए अपनी जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
फिलहाल मौत के असली कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच पूरी होने के बाद ही मौत की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।















