कीमती धातुओं के बाजार में सोमवार को ऐतिहासिक हलचल देखने को मिली। चांदी ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। घरेलू वायदा बाजार में चांदी पहली बार 2.50 लाख प्रति किलो के स्तर के पार पहुंच गई, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसके भाव 80 डॉलर प्रति औंस से ऊपर निकल गए। इस रिकॉर्ड तेजी ने निवेशकों और कारोबारियों का ध्यान खींचा है। सोने के वायदा भाव की शुरुआत घरेलू बाजार में सुस्ती के साथ हुई, लेकिन बाद में इसमें तेजी देखने को मिली। इस समय एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव करीब 1,40,400 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा था। यह अपने अब तक के सर्वोच्च स्तर से थोड़ा ही नीचे बना हुआ है, जिससे बाजार में मजबूती का संकेत मिल रहा है। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रेक्ट 65 की गिरावट के साथ 1,39,808 रुपए पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 1,39,873 रुपए था। कारोबार के दौरान इसमें तेजी आई और यह 1,40,444 रुपए के दिन के उच्च स्तर तक पहुंच गया। इस साल अब तक सोना 1,40,465 रुपए प्रति 10 ग्राम का सर्वोच्च स्तर छू चुका है। वहीं चांदी के मार्च कॉन्ट्रेक्ट की शुरुआत जोरदार तेजी के साथ हुई। यह 7,407 रुपए की उछाल के साथ 2,47,194 रुपए पर खुली और दिन के दौरान 2,54,174 रुपए प्रति किलो के रिकॉर्ड उच्च स्तर तक पहुंच गई। इस समय चांदी के भाव करीब 2,53,900 प्रति किलो के भाव पर कारोबार कर रहे थे। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 80 डॉलर प्रति औंस के ऊपर खुले और कारोबार के दौरान 82.67 डॉलर के ऑल टाइम हाई तक पहुंच गए। इसके विपरीत सोने में नरमी देखने को मिली। कॉमेक्स पर सोना 4,536 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करता नजर आया, जबकि इस साल इसका सर्वोच्च स्तर 4,584 डॉलर प्रति औंस रहा है।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

फूड फैक्ट : स्नैक्स खरीदने से पहले पलटें पैकेट, सेहत के लिए तीन चीजें चेक करना बेहद जरूरी

आंध्र प्रदेश में चक्रवात मुरासु का असर कमजोर, बारिश से मिली राहत

'संसद में सोते हैं, बाहर बहस की बात करते हैं', राहुल गांधी की चुनौती पर भाजपा का तीखा तंज

6जी तकनीक 2040 तक वैश्विक अर्थव्यवस्था में 1.24 ट्रिलियन डॉलर का योगदान कर सकती है: उद्योग जगत

पहले चुनाव में गुलाम नबी आजाद को दी पटखनी, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सियासत में लिखी बड़ी इबारत

राहुल गांधी संसद में चर्चा से भाग रहे हैं, हार के बाद नए मुद्दे उठा रहे हैं: भाजपा नेता रोहन गुप्ता

अंडर-19 एशिया कप: शाह फैसल का अर्धशतक, अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 113 रन से रौंदा

भर्ती 2026: प्रोजेक्ट इंजीनियर सहित 34 पदों पर आवेदन शुरू, 15 नवंबर तक मौका

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए सीजेपी नेता, जांच में सहयोग का दिया भरोसा






