भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना और संगीतकार-निर्देशक पलाश मुछाल की आज होने वाली शादी फिलहाल टल गई है। महाराष्ट्र के सांगली में आयोजित होने वाला विवाह समारोह स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के कारण स्थगित कर दिया गया। यह जानकारी स्मृति मंधाना के मैनेजर तुहिन मिश्रा ने दी।

हाल ही में शादी से पहले सांगली के समडोली रोड स्थित मंधाना फार्म हाउस में संगीत सेरेमनी आयोजित हुई थी। इसमें दोनों परिवारों के रिश्तेदार, करीबी दोस्त और क्रिकेटरों ने हिस्सा लिया था।

नया शादी का शेड्यूल जल्द तय किया जाएगा।