Saturday, February 28, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशसतनासतना में महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन

सतना में महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन

Post Media
News Logo
PeptechTime
28 फ़रवरी 2026, 12:01 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

सतना(अम्बिका केशरी)। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाम्बा और मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रीना बौरासी के निर्देश पर जिला महिला कांग्रेस सतना ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। जिला शहर अध्यक्ष आरिफ इकबाल सिद्दीकी की मौजूदगी में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉली चौरसिया और प्रदेश सचिव आरती सिंह के नेतृत्व में धवारी चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर जोरदार नारेबाजी की।


प्रदर्शनकारियों ने जेफरी एपस्टीन से जुड़े प्रकरण में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम आने के आरोप लगाते हुए उनका पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने काले झंडे लहराते हुए मंत्री के खिलाफ नारे लगाए और नैतिक आधार पर उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की।


जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉली चौरसिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से आपराधिक प्रवृत्ति वाले नेताओं को संरक्षण देती आई है, जिसके चलते देश में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराध बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एपस्टीन प्रकरण जैसी गंभीर बातों में नाम आने के बावजूद मंत्री पद पर बने रहना अस्वीकार्य है और उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)