नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की किताब के लॉन्च और उसे पढ़ने की उत्सुकता को लेकर सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वह भी उन लोगों में शामिल हैं, जो इस किताब को पढ़ने का इंतजार कर रहे थे। सोनिया गांधी को कई लोगों के लिए मजबूती का आधार बताते हुए उन्होंने कहा कि देश की राजनीति और विचारधारा के क्षेत्र में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। हालांकि किताब में लिखी गई बातों और उससे जुड़े विवादों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना पढ़े वह कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते।सौरव दास ने कहा कि सोनिया गांधी की किताब रिलीज हुई है और वह इसे पढ़ने के लिए काफी उत्सुक हैं। सोनिया गांधी लंबे समय से बहुत से लोगों के लिए मजबूती का स्तंभ रही हैं। विचारधारा और राजनीति के क्षेत्र में उन्होंने देश के लिए अपनी भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में देश की सबसे बड़ी प्रमुख राजनीतिक पार्टी भी आगे बढ़ रही है। यही वजह है कि बड़ी संख्या में लोग इस किताब को पढ़ना चाहते हैं और वह खुद भी इसे पढ़ने के लिए उत्साहित हैं।
किताब को लेकर उठ रहे सवालों और सीजेपी के सार्वजनिक आंदोलन पर लगाए जा रहे आरोपों के बारे में पूछे जाने पर सौरव दास ने कहा कि आरोप लगते रहेंगे। कोई भी सार्वजनिक आंदोलन हो, उसके बारे में दुनिया भर में लोग अलग-अलग कहानियां बनाते हैं और कई तरह की बातें लिखते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे आंदोलन को लेकर जो कुछ कहा गया है, उसका जवाब पहले ही दिया जा चुका है। सोनिया गांधी ने अपनी किताब में क्या लिखा है, इस पर उन्होंने कहा कि इसके बारे में पढ़ने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। किताब में उनके विश्लेषण, विचार और तथ्य हो सकते हैं। इसलिए पहले वह पूरी किताब पढ़ेंगे और उसके बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचेंगे। उन्होंने साफ कहा कि अभी किताब की सामग्री देखे बिना उस पर अपनी राय देना उचित नहीं होगा।
सौरव दास ने कहा कि अब वह समय बीत चुका है और आज देश के सामने कई महत्वपूर्ण मुद्दे हैं, जिन पर बातचीत होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश को अतीत का कैदी बनकर नहीं रहना चाहिए, बल्कि भविष्य की ओर देखना चाहिए। विकास और प्रगति से जुड़े विषयों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। दिल्ली में वायु प्रदूषण का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में एक्यूआई तीन हजार से अधिक जा रहा है। ऐसे गंभीर विषय पर चर्चा होनी चाहिए, न कि 15-20 साल पहले क्या हुआ था और क्या नहीं हुआ, इसी पर बातचीत होती रहे।
सौरव दास ने दोहराया कि उन्होंने अभी सोनिया गांधी की किताब नहीं पढ़ी है। जब तक वह इसे पढ़कर समझ नहीं लेता, तब तक उसके भीतर लिखी बातों पर जवाब नहीं दे सकता। किताब पढ़ने के बाद उसका विश्लेषण करेंगे। दूसरे लोगों की टिप्पणियां भी देखेंगे और फिर अपनी राय बनाएंगे।













