नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि देश की बेटियां स्वस्थ और समृद्ध हों, इसके लिए हम कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि देश की बेटियां स्वस्थ और समृद्ध हों, इसके लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी दिशा में सुबह करीब 11:30 बजे राजस्थान के अजमेर में एचपीवी टीकाकरण के देशव्यापी अभियान का शुभारंभ करूंगा। इस पहल का उद्देश्य सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम है। इस दौरान कई परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन के साथ ही अपने युवा साथियों को नियुक्ति पत्र देने का भी सुअवसर मिलेगा।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पोस्ट में लिखा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, विकसित भारत के नायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजस्थान की शौर्य धरा पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।
पीएम मोदी सुबह लगभग 11:30 बजे, 16,680 करोड़ रुपए से अधिक की अनेक विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। ये परियोजनाएं शहरी विकास, पेयजल आपूर्ति, सड़कें, सिंचाई, ऊर्जा और औद्योगिक अवसंरचना सहित प्रमुख क्षेत्रों को कवर करती हैं।
निवारक स्वास्थ्य देखभाल को सुदृढ़ करने और महिलाओं के कल्याण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, प्रधानमंत्री 14 वर्ष की आयु की लड़कियों के लिए ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) टीकाकरण हेतु राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ करेंगे। इस पहल का उद्देश्य सर्वाइकल कैंसर को रोकना है, जो महिलाओं में कैंसर संबंधी रुग्णता के प्रमुख कारणों में से एक है और यह देश भर में लड़कियों और महिलाओं के दीर्घकालिक स्वास्थ्य की सुरक्षा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
प्रधानमंत्री सड़क संपर्क को बढ़ावा देते हुए, कई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, जिनमें बांदीकुई से जयपुर तक 4-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, अमृतसर-जामनगर आर्थिक कॉरिडोर के पैकेज 7 खंड में 6-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीन हाईवे और दिल्ली-वडोदरा एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के पैकेज 14 खंड में 8-लेन कैरिजवे आदि शामिल हैं। वह जोधपुर शहर में 4-लेन एलिवेटेड रोड और बारां जिले में मालबमोरी-मंगरोल-बारां राज्य राजमार्ग की आधारशिला भी रखेंगे।
सभी के लिए सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करने की सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री नोनेरा प्रमुख पेयजल परियोजना के चार पैकेजों और परवान अकावाद प्रमुख पेयजल परियोजना के पांच पैकेजों की आधारशिला रखेंगे।
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन और युवा सशक्तीकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, राजस्थान में विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नव नियुक्त युवाओं को 21,800 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

असम: सीएम सरमा ने राहुल गांधी की आलोचना की, कांग्रेस पर लोकतंत्र को धूमिल करने का लगाया आरोप

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने चर्चिल ब्रदर्स को 2-0 से हराया, लगातार 5 मुकाबले में दर्ज की जीत

रेलवे में भर्ती का सुनहरा मौका : चीफ लॉ असिस्टेंट सहित 119 पदों पर आवेदन शुरू, जानें पात्रता

बार-बार मुद्रा अवमूल्यन के बावजूद पाकिस्तान के आर्थिक प्रदर्शन में सुधार नहीं, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

भारती एयरटेल का मुनाफा दूसरी तिमाही में 31 प्रतिशत बढ़कर 8,888 करोड़ रुपए रहा; आय 17 प्रतिशत बढ़ी

केरल पीएससी नेतृत्व को हटाने की मांग लेकर राष्ट्रपति मुर्मु के पास पहुंचा भाजपा प्रतिनिधिमंडल

जयपुर: 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता खत्म करो' पदयात्रा में शामिल हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

पीओके में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी और ड्रोन हमले का आरोप, 7 लोगों की मौत, 18 घायल

पहला टेस्ट: ब्रेंडन टेलर के शतक ने दिलाई अफगानों के खिलाफ दमदार शुरुआत, पहले दिन जिम्बाब्वे- 326/5







