Tuesday, February 24, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशटीकमगढ़पूर्व CM उमा भारती के परिवार को बम से उड़ाने की धमकी, बहू-भतीजे के निशाने पर होने से मची खलबली

पूर्व CM उमा भारती के परिवार को बम से उड़ाने की धमकी, बहू-भतीजे के निशाने पर होने से मची खलबली

Post Media
News Logo
PeptechTime
24 फ़रवरी 2026, 10:00 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

टीकमगढ़, सुबोध | मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के परिजनों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष और उमा भारती की बहू उमिता राहुल लोधी ने देहात थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सोशल मीडिया पर मिली धमकी

उमिता राहुल लोधी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 21 फरवरी को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की थी। इसके अगले दिन ‘GW बृजेंद्र कुशवाहा’ नाम की फेसबुक आईडी से पोस्ट पर धमकी भरा कमेंट किया गया, जिसमें उन्हें, उनके पति राहुल सिंह लोधी और परिजन को जान से मारने व बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। धमकी में 30 दिन बाद हाइड्रोजन बम विस्फोट की बात भी लिखी गई थी। पीड़िता ने कमेंट का स्क्रीनशॉट सुरक्षित कर लिया।


नकाबपोश युवक बंगले पर पहुंचे

कमेंट के कुछ घंटों बाद ही दो नकाबपोश युवक उमिता के बंगले पर पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में रात करीब 11 बजे छत पर जाने पर फिर दो संदिग्ध युवक बाहर खड़े दिखाई दिए, जिनके चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। इनमें से एक ने खुद को फेसबुक पर कमेंट करने वाला बताया। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी भाग चुके थे।


पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना की जानकारी उमिता ने अपने पति को दी और अगले दिन देहात थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(बी), 351(3) और 3(5) के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


जांच जारी

पुलिस के अनुसार संबंधित फेसबुक आईडी की साइबर जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से जांच में जुटी है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)