नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई प्रमुख स्कूलों को सोमवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद स्कूल प्रशासन ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया, जिसके बाद संबंधित स्कूल परिसरों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि, अब तक की जांच में कहीं से भी कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार, जिन स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले हैं, उनमें पूर्वी दिल्ली का एलकॉन स्कूल, रोहिणी का बाल भारती स्कूल, वैंकटेश्वर स्कूल, सीएम स्कूल, अशोक विहार का माता जय कौर स्कूल और जसपाल कौर स्कूल समेत कई अन्य प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान शामिल हैं।
इसके अलावा, दिल्ली कैंट स्थित लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल, श्रीनिवासपुरी स्थित कैम्ब्रिज स्कूल, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी (एनएफसी) स्थित कैम्ब्रिज स्कूल, सादिक नगर स्थित द इंडियन स्कूल, आईएनए स्थित डीटीए स्कूल, लोधी रोड स्थित एयर फोर्स स्कूल समेत कई अन्य स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
स्कूल प्रबंधन को यह धमकी भरा ईमेल सुबह के समय मिला। एहतियात के तौर पर कई स्कूलों में बच्चों को बाहर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया, जबकि कुछ स्थानों पर अभिभावकों को तुरंत बच्चों को वापस ले जाने के लिए कहा गया।
सूचना पाकर दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्कूल परिसरों की गहन तलाशी ली। जानकारी के अनुसार, अब तक किसी भी स्कूल से कोई विस्फोटक या संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है। दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी दिल्ली के कई स्कूलों को इस तरह के धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं, जो बाद में अफवाह साबित हुए थे। बीते कुछ महीनों से दिल्ली के स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी दफ्तरों को पहले भी इस तरह के फर्जी मेल और कॉल मिलते रहे हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी भरे ईमेल का स्रोत क्या था। साइबर यूनिट की टीमें तकनीकी जांच के जरिए आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, लेकिन सतर्क रहें।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

तिलक वर्मा: संघर्ष के दम पर हासिल किया बड़ा मुकाम, एशिया कप फाइनल में बने भारत की जीत के हीरो

त्रिपुरा सीमा के पास बीएसएफ जवानों पर हमले के मामले में एक महिला समेत तीन और लोग गिरफ्तार

शशि थरूर ने इजरायल में नई सरकार की संभावना जताई, नेतन्याहू की कुर्सी पर बताया संकट

दिल्ली में अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, पांच गिरफ्तार, 5 जगहों से 91 किलो से ज्यादा पटाखे जब्त

यूपीएससी एनडीए परीक्षा में कर्नाटक की बेटी ने मारी बाजी, महिला वर्ग में किया टॉप, सीएम शिवकुमार ने दी बधाई

बचपन के कोच का खुलासा, न्यूजीलैंड दौरे पर न चुने जाने के बाद टेस्ट में वापसी की उम्मीद छोड़ चुके थे शमी

पाकिस्तान में मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए घटता रुझान, महंगी पढ़ाई और कम वेतन बने बड़ी चिंता

ईरानी नौसेना का दावा: होर्मुज स्ट्रेट के पास बारूदी सुरंग से टकराने के बाद तेल टैंकर में लगी आग

अहमदाबाद में गैर-मानक खाद्य नमूनों के मामलों में करीब 150 प्रतिशत बढ़ोतरी







