छतरपुर, शिवम सोनी। छतरपुर-नौगांव मार्ग पर स्थित कैंडी गांव के पास गुरुवार की सुबह हुए सड़क हादसे में आयशर वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, डबरा निवासी हाकिम अपनी आयशर गाड़ी लेकर जा रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।


टक्कर इतनी तेज थी कि आयशर वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और चालक हाकिम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल जिला अस्पताल छतरपुर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया या नहीं, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।