छिंदवाड़ा, जीशान अंसारी। कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के बोरिया इलाके में आज एक तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक सड़क हादसे में सिविल लाइन निवासी 55 वर्षीय सखाराम (पिता सीताराम आलोनकर) और राजू (पिता श्यामराव) गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों घायल सड़क पर काफी दूर तक जा गिरे।
घटना के तुरंत बाद राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके माध्यम से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुँचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद सखाराम आलोनकर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल राजू का उपचार फिलहाल अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार बोलेरो चालक की तलाश शुरू कर दी है।



