वाशिंगटन। व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जेफ्री एपस्टीन से पुराने संबंधों को लेकर उठ रहे सवालों पर जवाब दिया है। साथ ही प्रशासन ने कॉमर्स सेक्रेटरी हॉवर्ड लटनिक के प्रति अपना पूरा समर्थन जताया है।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि ट्रंप ने बहुत पहले ही एपस्टीन से दूरी बना ली थी।
उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति हमेशा अपने बयान पर कायम रहे हैं। उन्होंने जेफ्री एपस्टीन को अपने मार-ए-लागो क्लब से बाहर निकाल दिया था, क्योंकि सच कहें तो एपस्टीन का व्यवहार ठीक नहीं था।"
लेविट ने यह भी कहा कि ट्रंप ने कई साल पहले ही एपस्टीन से अपने संबंध पूरी तरह खत्म कर लिए थे और इस बारे में वह लंबे समय से खुलकर और साफ तरीके से बात करते रहे हैं।
हाल ही में कुछ नए दस्तावेज सामने आए हैं, जिनमें 2000 के शुरुआती वर्षों में ट्रंप और पाम बीच के पुलिस प्रमुख के बीच हुई एक कथित बातचीत का जिक्र है। इस पर लेविट ने कहा कि यह एक फोन कॉल थी, जो हो भी सकती है और नहीं भी। उन्हें इसकी पक्की जानकारी नहीं है। उन्होंने दोहराया कि ट्रंप ने एपस्टीन को अपने क्लब से निकाल दिया था और यह बात आज भी सही है।
लेविट ने एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों के सार्वजनिक होने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एपस्टीन और उसके गंभीर अपराधों से जुड़े 30 लाख से ज्यादा दस्तावेज जारी किए गए हैं। इससे यह दिखता है कि राष्ट्रपति और उनका प्रशासन पारदर्शिता के लिए प्रतिबद्ध है और सच्चाई सामने लाना चाहता है।
जब उनसे पूछा गया कि क्या ट्रंप घिसलेन मैक्सवेल को माफी देने पर विचार करेंगे, तो उन्होंने कहा कि फिलहाल ऐसा कोई विचार नहीं है। उन्होंने बताया कि पिछली बार जब इस बारे में बात हुई थी, तब भी ट्रंप ने कहा था कि वह इस पर विचार नहीं कर रहे हैं।
वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लटनिक से भी सवाल पूछे गए थे, क्योंकि उन्होंने कैपिटल हिल में गवाही के दौरान एपस्टीन से अपने पुराने संपर्क को स्वीकार किया था। इस पर लेविट ने कहा कि लटनिक राष्ट्रपति की टीम के बहुत महत्वपूर्ण सदस्य हैं और राष्ट्रपति उनका पूरा समर्थन करते हैं।
इसके बाद लेविट ने सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को डॉव इंडेक्स पहली बार 50 हजार के स्तर को पार कर गया। उन्होंने माइग्रेंट्स के लिए एडमिनिस्ट्रेशन की डिटेंशन पॉलिसी को सही ठहराने वाले एक फेडरल अपील कोर्ट के फैसले का भी ज़िक्र किया और कहा, “लगातार नौवें महीने, दक्षिणी बॉर्डर पर कोई भी गैर-कानूनी बॉर्डर क्रॉसिंग नहीं हुई।”
जेफ्री एपस्टीन एक वित्तीय कारोबारी था, जिस पर सेक्स ट्रैफिकिंग से जुड़े आरोप लगे थे। साल 2019 में संघीय हिरासत में उसकी मौत हो गई थी। बाद में घिसलेन मैक्सवेल को भी यौन तस्करी से जुड़े मामलों में दोषी ठहराया गया। एपस्टीन का मामला इसलिए भी चर्चा में रहा, क्योंकि उसके संपर्क में कई प्रमुख और प्रभावशाली लोग रहे थे।
प्रशासन का कहना है कि दस्तावेजों को जारी करना उनकी पारदर्शिता की नीति का हिस्सा है। वहीं आलोचक अब भी यह जानना चाहते हैं कि जिन लोगों के नाम इन दस्तावेजों में हैं, उनके साथ हुए पुराने संपर्क और फैसलों के बारे में पूरी स्पष्टता दी जाए।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

अरामको चाइना चैंपियनशिप: प्रणवी ने 'ईवन-पार' स्कोर किया; स्पेन की गैल्मेस और इंग्लैंड की हीथ संयुक्त रूप से आगे

सितारा देवी: कथक को नई पहचान देने वाली महान नृत्यांगना, जिनके घुंघरुओं पर थिरकता था पूरा हिंदुस्तान

असम में एनसीबी की तीसरी तिमाही मीटिंग, ड्रग तस्करी के खिलाफ जॉइंट स्ट्रेटेजी को किया मजबूत

'एलियास रुक्मिणी' में युवा कृष्णा के किरदार में दिखे नितिन, निर्माताओं ने जारी किया नया लुक

'मुसलमानों की आबादी को लेकर नफरत फैलाई जा रही', किरीट सोमैया पर भड़के वारिस पठान

आईएसएल: ब्रिसन और इरफान का 'डबल धमाल', चेन्नईयन एफसी ने ईस्ट बंगाल को 5-3 से रौंदा

किरदार तैयार करने में लगते हैं हफ्ते, अभिनेता बनने में लग जाते हैं साल : पंकज त्रिपाठी

'राहुल गांधी को मेरे पिता ने अपना पक्ष बता दिया है', स्टिंग ऑपरेशन विवाद पर यतींद्र सिद्धारमैया बोले

पत्नी नीलम के लिए भावुक हुए रोनित रॉय, बोले- तुम्हारे बिना कुछ भी मुमकिन नहीं







