इंदौर। 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' में हंगामे के बाद देशभर में कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश है। शनिवार को शहर-शहर भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। इसी क्रम में मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में प्रदर्शन किया गया, लेकिन यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ झड़प के बाद स्थिति तनावपूर्ण बन गई। प्रदर्शन के दौरान पत्थर चले और टमाटर के साथ पानी की बोतल भी फेंकी गई।
इंदौर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ता शनिवार को कांग्रेस कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने पहुंचे थे। भाजयुमो के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस दफ्तर की ओर बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेड्स लगाए थे, मगर उसके बावजूद भाजयुमो कार्यकर्ता आगे की ओर बढ़े। इसी दौरान पत्थरबाजी होने लगी और टमाटर के साथ पानी की बोतल भी फेंकी गई।
स्थितियां बिगड़ते देखते हुए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा और पानी की बौछारें छोड़कर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की गई। इस पथराव के दौरान एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर भी घायल हुआ है। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
कांग्रेस और भाजयुमो की ओर से एक-दूसरे पर पथराव करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। वहीं मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "मध्य प्रदेश में भाजपा के गुंडों का तांडव चल रहा है। सदन में भाजपा के नेता जनता के प्रतिनिधियों से औकात पूछते हैं, और सड़क पर भाजपा के गुंडे जनता पर पत्थर फेंककर सिर फोड़ते हैं। इंदौर में भाजपा के गुंडों ने सरेआम कांग्रेस कार्यालय के सामने पत्थरबाजी की, जिसमें इंदौर जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े और कांग्रेस के कई साथी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं व कई आम जनमानस और पत्रकार भी घायल हुए हैं।"
उन्होंने आरोप लगाया, "भाजपा के नेता कलेक्टर पर हाथ उठाते हैं, पुलिस पर हाथ उठाते हैं, न्यायाधीश पर हाथ उठाते हैं और अब जनता पर पत्थर फेंकने लग गए हैं। क्योंकि प्रदेश में कानून व्यवस्था बेलगाम है और गृह मंत्री मोहन यादव जी ने भाजपा के गुंडों को खुला संरक्षण दे रखा है।"
फिलहाल, पथराव की घटना को लेकर इंदौर पुलिस जांच कर रही है। प्रदर्शन स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है, जिससे यह पता किया जाएगा कि पथराव किन लोगों ने शुरू किया।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

पीओके और गिलगित-बाल्टिस्तान में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों ने पाकिस्तान के प्रशासनिक मॉडल पर खड़े किए सवाल

गुजरात सरकार 850 गन्ना किसानों का 7.14 करोड़ रुपए बकाया चुकाएगी

गुजरात: अहमदाबाद मंडल ने खाखरेची में रेलवे भूमि पर कार्गो टर्मिनल के लिए 35 साल का ठेका दिया

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, कहा- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

'हाई-टेक सिटी' और 'मेडी-सिटी' को 'नए जयपुर' की पहचान बनना चाहिए: सीएम भजनलाल

परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी धमकियां उसकी बौखलाहट दिखाती हैं: ईरान

महाराष्ट्र मतदाता सूची में एएसडीडी के रूप में चिह्नित मतदाताओं को चुनाव आयोग ने दिया एक और मौका

2002 नेटवेस्ट फाइनल की यादें होंगी ताजा, एमसीए म्यूजियम में प्रदर्शनी के लिए रखी जाएगी गांगुली की जर्सी

गहरे समुद्र में खनिज और जैव विविधता की खोज में मदद करेगा ‘मत्स्य-6000’, परीक्षण सफल







