नई दिल्ली में WPL का पहला मेगा ऑक्शन जारी है। ऑक्शन को मल्लिका सागर होस्ट कर रही हैं। सबसे पहले मार्की सेट की खिलाड़ियों पर बोली लग रही है।
ऑक्शन की प्रमुख बातें
5 टीमों ने ऑक्शन से पहले 17 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। अब ऑक्शन में 73 स्लॉट खाली हैं। टीमों के पास कुल 41.10 करोड़ रुपए खर्च करने के लिए उपलब्ध हैं। नीलामी में कुल 277 खिलाड़ी उतर रही हैं, यानी लगभग 200 खिलाड़ी अनसोल्ड रहेंगी।







