Wednesday, February 25, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुर फिल्म के खिलाफ सड़कों पर उतरा यादव समाज; जमकर नारेबाजी और पुतला दहन

फिल्म के खिलाफ सड़कों पर उतरा यादव समाज; जमकर नारेबाजी और पुतला दहन

Post Media
News Logo
PeptechTime
25 फ़रवरी 2026, 12:11 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

महाराजपुर,शिवम चौरसिया। मध्यप्रदेश में युवा यादव महासभा के प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत महाराजपुर में यादव समाज के युवाओं ने जोरदार विरोध जताया। प्रदेश महासचिव देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक युवक महाराजपुर बस स्टैंड पर एकत्र हुए और फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन किया।



बताया गया कि फिल्म निर्माता संदीप तोमर एवं निर्देशक अंकित बढ़ाना द्वारा बनाई गई यादव जी की लव स्टोरी 27 तारीख को रिलीज होने जा रही है। समाज के लोगों का आरोप है कि फिल्म और उससे जुड़े पोस्टरों में यादव समाज के नाम को लेकर अभद्र टिप्पणियां की गई हैं, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।



इसी के विरोध में युवाओं ने महाराजपुर बस स्टैंड पर फिल्म निर्माता और निर्देशक का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने फिल्म पर तत्काल रोक लगाने तथा संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।


इसके बाद युवा यादव महासभा के प्रदेश महासचिव देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल महाराजपुर थाने पहुंचा और निर्माता–निर्देशक के खिलाफ आवेदन सौंपते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि फिल्म पर रोक नहीं लगाई गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)