छतरपुर (संदीप यादव)। छतरपुर जिले के ओरछा रोड थाना क्षेत्र से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ग्राम हतना और ग्राम देरी के बीच स्थित हार (खेत/सूनसान इलाके) में बड़े पैमाने पर संचालित हो रहे जुए के फड़ पर पुलिस ने दबिश दी है।
इस कार्रवाई को ओरछा रोड थाना और सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। पुलिस ने मौके से घेराबंदी कर लगभग एक दर्जन (12) जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से नगदी और ताश के पत्ते बरामद होने की सूचना है। फिलहाल, गिरफ्तार किए गए सभी जुआरियों को ओरछा रोड थाने लाया गया है, जहां मामले की कागजी कार्रवाई और आगे की वैधानिक प्रक्रिया जारी है।

