Saturday, February 28, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशभोपालभोपाल में सर्विकल कैंसर रोकथाम के लिए बड़ा कदम: शुरू हुआ एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम

भोपाल में सर्विकल कैंसर रोकथाम के लिए बड़ा कदम: शुरू हुआ एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम

Post Media
News Logo
PeptechTime
28 फ़रवरी 2026, 06:55 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

भोपाल,जीतेन्द्र यादव। सर्विकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में मध्य प्रदेश ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसका उद्देश्य बेटियों को इस जानलेवा बीमारी से सुरक्षा प्रदान करना है। डॉ. कैलाशनाथ काटजू अस्पताल, भोपाल में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअली शामिल हुए और राज्य स्तरीय अभियान का शुभारंभ किया।


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि यह जीवन बचाने का नया विकल्प है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 8 लाख टीकों का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से 7 लाख 55 हजार डोज केंद्र सरकार से प्राप्त हो चुके हैं। बाजार में एक डोज की कीमत लगभग 4 हजार रुपये है, लेकिन सरकारी अस्पतालों में यह टीका पूरी तरह निःशुल्क लगाया जाएगा। इस अभियान के तहत 8 लाख बेटियों को मुफ्त टीके लगाए जाएंगे।


यह टीका मुख्य रूप से 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को दिया जाएगा। अभिभावक की सहमति इस टीकाकरण के लिए अनिवार्य है। कार्यक्रम स्वैच्छिक है और अभियान तीन महीने तक चलेगा।


राष्ट्रव्यापी स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजस्थान के अजमेर से इस एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया, जो करीब 11:30 बजे शुरू हुआ। यह पहल देशभर में महिलाओं के स्वास्थ्य को मजबूत करने और सर्विकल कैंसर जैसी बीमारी से बचाव के लिए उठाया गया ऐतिहासिक कदम है।


मध्य प्रदेश सरकार ने सभी शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पतालों में यह सुविधा उपलब्ध कराई है। यह अभियान बेटियों के उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ समाज की दिशा में एक बड़ा योगदान साबित होगा।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)