Thursday, February 26, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरस्वागत के जोश में होश खो बैठे भाजपा नेता, माला पहनकर निकले और नाली में गिरे...!

स्वागत के जोश में होश खो बैठे भाजपा नेता, माला पहनकर निकले और नाली में गिरे...!

Post Media
News Logo
PeptechTime
26 फ़रवरी 2026, 03:59 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर। राजनीति में कद बढ़ते ही जमीन पर पैर टिकना मुश्किल हो जाता है, और ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला बिजावर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खैरा में। यहां भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष राम मनोहर तिवारी पद मिलने के बाद पहली बार अपने गांव पहुंचे थे।


समर्थकों का उत्साह सातवें आसमान पर था और उपाध्यक्ष जी भी फूलों की भारी-भरकम मालाओं से लदे हुए विजयी मुद्रा में चल रहे थे। लेकिन शायद भारी मालाओं के कारण उन्हें नीचे का रास्ता नजर नहीं आया। जैसे ही वे स्वागत जुलूस के साथ आगे बढ़े, पैर सीधे नाली के खुले गड्ढे में जा पड़ा और उपाध्यक्ष जी धड़ाम से अंदर! चकाचक कुर्ते-पायजामे में सजे नेता जी को नाली से बाहर निकालने के लिए समर्थकों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। अब इस घटना का वीडियो और चर्चा पूरे क्षेत्र में चटखारे लेकर सुनी जा रही है। लोग कह रहे हैं कि उपाध्यक्ष जी को पद मिलते ही विकास की जमीनी हकीकत और नाली की सफाई का जायजा सबसे पहले मिल गया।



Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)