सतना, सजल कुमार रजक। पेप्टेक ग्रुप की ओर से कृष्णानगर स्थित बचपन प्ले एकेडमिक हाइट्स स्कूल में किड्स आर्ट फेस्टिवल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा पहली तक के 150 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
फेस्टिवल के दौरान नन्हे कलाकारों ने ड्राइंग के जरिए अपनी कल्पनाओं को रंगों में उकेरा। किसी ने प्रकृति की खूबसूरती को चित्रों में दर्शाया तो किसी ने अपनी कल्पनाशीलता से आकर्षक कलाकृतियां तैयार कीं। बच्चों के उत्साह और उनकी कलात्मक प्रतिभा ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
स्कूल प्रबंधन एवं शिक्षकों ने पेप्टेक ग्रुप की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों की रचनात्मक सोच को विकसित करने के साथ उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं। कम उम्र में बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच उपलब्ध कराना सराहनीय प्रयास है।
ये भी पढ़ें




पेप्टेक ग्रुप का उद्देश्य बच्चों को शुरुआती उम्र से ही कला और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना तथा उनकी प्रतिभा को पहचानकर आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है।
आयोजकों के अनुसार, किड्स आर्ट फेस्टिवल का फाइनल राउंड आगामी 21 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इसमें चयनित बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
कार्यक्रम में पेप्टेक ग्रुप की ओर से अखिल सर, शाहनाज मैम, अनुपमा, श्रेया सिंह, सजल और अमन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने बच्चों की कलाकृतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।













