टीकमगढ़, मोहसिन अहमद। राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस ने अस्पताल चौराहे पर उपवास और प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रदेश महासचिव किरण अहिरवार ने कहा, "एक ओर भाजपा नारी सम्मान और नारी वंदन की बात करती है, वहीं दूसरी ओर गांधीवादी विचारधारा से जुड़ी महिला नेता मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त कर दिया जाता है। इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए भाजपा पर "पहले वोट चोरी, अब सीट चोरी" का आरोप लगाया।

वहीं भाजपा विधायक हरिशंकर खटीक ने निर्वाचन अधिकारी के फैसले को सही बताते हुए कहा कि जनचर्चाओं के आधार पर नामांकन निरस्त होना तथ्यों को छुपाने का परिणाम है। उन्होंने कांग्रेस से धरना-प्रदर्शन छोड़ अपनी त्रुटियां स्वीकार करने की बात कही।

खटीक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूरे होने का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है।