छतरपुर, विनोद मिश्रा। सिटी कोतवाली पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। टीआई सतीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बकायन खिड़की के पास जुआ खेल रहे लोगों की घेराबंदी कर मौके से सभी को पकड़ा। पुलिस की अचानक कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप मच गया।


पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के कब्जे से 1 लाख 27 हजार रुपये नकद और जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही सामग्री बरामद की है। पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआरियों को दबोच लिया।


सिटी कोतवाली पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध जुआ संचालित करने वालों और जुआरियों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।