मंदसौर,ललितशंकर धाकड़। मध्य प्रदेश के मंदसौर से जहां नारी शक्ति का सम्मान और बेटियों की सफलता का जश्न एक ही मंच पर देखने को मिला। मध्यप्रदेश शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया आज मंदसौर पहुंचीं और शहर के कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम में शामिल हुईं।कार्यक्रम के दौरान मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। मंच पर प्रभारी मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में उन महिलाओं का सम्मान किया गया, जिन्होंने समाज को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है। यह सम्मान सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि उन महिलाओं के संघर्ष, मेहनत और समर्पण की पहचान है, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में बदलाव लाने का काम किया है।इस खास मौके पर एक और गौरवपूर्ण पल तब आया, जब हाल ही में घोषित एमपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में अव्वल आने वाली बेटियों को मंच पर सम्मानित किया गया। बेटियों की इस उपलब्धि ने पूरे कार्यक्रम को और भी उत्साह और गर्व से भर दिया। यह सम्मान न सिर्फ उनकी मेहनत का परिणाम है, बल्कि समाज में बेटियों की बढ़ती भूमिका और उनकी सफलता का भी प्रतीक है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने नारी शक्ति अधिनियम को महिलाओं को और अधिक अधिकार और सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए जा रहे हैं।
मंदसौर में नारी शक्ति का सम्मान,मंत्री निर्मला भूरिया ने बेटियों की सफलता को किया सलाम
00:00/02:21

Saurabh Shukla
17 सितंबर 2026, 05:46 am IST
Saurabh Shukla17 सितंबर 2026, 05:46 am IST
Latest News

चीन का ऑडिट कानून के कार्यान्वयन के लिए नियमावली जारी

तमिलनाडु में कानून व्यवस्था पर बोले नारायणन तिरुपति- टीवीके सरकार में हालात बिगड़े

'आज मेरा सपना सच हो गया, हनुमान जी हमारे साथ हैं,' कबड्डी में गोल्ड जीतने पर कप्तान सुनील कुमार खुश

वांग यी ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग की अमेरिका की राजकीय यात्रा पर चर्चा की

पितृपक्ष में मोक्षदायी नासिक और पंढरपुर, गोदावरी और चंद्रभागा तट पर पितरों को मिलती है शांति

'मेरे पोते ने लठ गाड़ दिया, वापसी पर जोरदार स्वागत करेंगे,' पुरुष कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, अयान लोहचब के गांव में मना जश्न

डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'शनचो-13' ने निकारागुआ में अपना फिल्म टूर सफलतापूर्वक पूरा लिया

एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने लहराया परचम, पवन सहरावत बोले- ‘खाली पेट गोल्ड जीता है’

चीन ने शरणार्थी समस्या के समाधान के लिए एकजुटता और सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया




