मुरैना, देवेन्द्र सिंह राजपूत। कोतवाली थाना क्षेत्र के व्यस्त इलाके शिकारपुर रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो गुट आमने-सामने आ गए। मामूली बात और रंगदारी के विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर गोलियां चलीं। इस खौफनाक फायरिंग का पूरा वाकया वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जिसका फुटेज अब सामने आया है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दोनों पक्षों से एक-एक आरोपी गिरफ्तार
गोलीबारी की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस बिना देर किए भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के एक-एक आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
ये भी पढ़ें




रंगदारी बनी खूनी संघर्ष की मुख्य वजह
पुलिस की शुरुआती पूछताछ में यह बात सामने आई है कि दोनों पक्षों के बीच वर्चस्व और रंगदारी को लेकर रंजिश चल रही थी, जिसके चलते यह विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत फायरिंग तक आ पहुंची। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है।













